भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज बृहस्पतिवार से एडिलेड में शुरू हो चुकी है। गुलाबी गेंद से खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम के पुछल्ले बल्लेबाज तास के पत्ते की तरह बिखर गए और पूरी टीम पहले दिन के स्कोर में सिर्फ 11 रन ही जोड़ पाई और 244 पर ऑल आउट हो गई।
VIDEO: 13.1 ओवर में भारत ने गंवाए अंतिम छह विकेट, नई पिंक बॉल ऐसे बनी 'काल'
पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क की तेज और स्विंग गेंदों के आगे मेहमान टीम का मिडिल ऑर्डर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया और दूसरे दिन के पहले सत्र में ही 4.1 ओवर खेलकर पवेलियन लौट गया। दूसरे दिन टीम इंडिया ने 233 रनों से आगे खेलना शुरू किया, उस वक्त रविचंद्रन अश्विन और रिद्धिमान साहा क्रीज पर थे, लेकिन दिन की तीसरी ही गेंद पर अश्विन को कमिंस ने पेन के हाथों कैच करवाकर मेहमान टीम को सातवां झटका दिया।
इसके बाद अगले ही ओवर में साहा भी कुछ खास रन नहीं जोड़ पाए और नौ रन बनाकर स्टार्क का शिकार बने। साहा के आउट होते ही भारत का स्कोर आठ विकेट पर 235 रन हो गया। बाद में उमेश यादव और बुमराह ने मिलकर टीम के स्कोर में कुछ रन जोड़े और फिर पूरी टीम आउट हो गई।
Saha snicks Starc and he's gone too! #AUSvIND live: https://t.co/LGCJ7zSdrY pic.twitter.com/CMrwFE5bn9
ऑस्ट्रेलिया के तरफ से दूसरे दिन कमिंस और स्टार्क दोनों ही गेंदबाजों ने दो-दो विकेट चटकाए। जबकि पहली पारी में स्टार्क ने चार तो कमिंस ने तीन विकेट अपने नाम किए।
Watch all the Indian wickets to fall on day one of the Vodafone Test Series including Virat Kohli's crucial run out on 74 #AUSvIND pic.twitter.com/UhKTRxMS3D
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 17, 2020
दिलचस्प यह है कि पहले दिन अजिंक्य रहाणे की गलती की वजह से विराट कोहली के आउट होते ही टीम की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई। कोहली के आउट होते ही ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने दूसरी नई गेंद ली और इसके बाद स्टार्क ने हनुमा विहारी और रहाणे को एक के बाद एक आउट कर टीम इंडिया को मुश्किलों में डाल दिया। हालांकि पहले दिन साहा और अश्विन ने कोई अतिरिक्त विकेट नहीं गिरने दिया, लेकिन दूसरे दिन वे स्टार्क और कमिंस को ज्यादा देर तक नहीं खेल पाए। कुल मिलाकर टीम इंडिया ने अपने आखिरी के छह विकेट 13.1 ओवर में 51 रन पर गंवा दिए।