फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: इन पांच कारणों से हारी टीम इंडिया, वरना नहीं मिलती इतनी शर्मनाक हार

Sat, 19 Dec 2020 04:45 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 19 Dec 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
AUS vs IND Five weakness and mistakes of Indian cricket team in 1st test against Australia
पृथ्वी शॉ-विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम पहला टेस्ट मैच हारकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 से पिछड़ चुकी है। एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन की वजह से टीम को आठ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। दूसरे दिन की समाप्ति पर 62 रनों की अहम बढ़त हासिल करने के बावजूद टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। ऐसे में आइए जानते हैं टीम इंडिया के हार के पांच प्रमुख कारण।

AUS vs IND Five weakness and mistakes of Indian cricket team in 1st test against Australia
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter

सलामी बल्लेबाजों का फ्लॉप शो
रोहित शर्मा और शिखर धवन की गैरमौजूदगी में टीम ने पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल को सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सौंपी लेकिन दोनों ही खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। पहली पारी में जहां इस जोड़ी ने कोई साझेदारी नहीं की वहीं दूसरी पारी में सात रन ही जोड़ पाई। पृथ्वी शॉ ने दोनों पारियों में चार तो मयंक अग्रवाल ने 26 रन बनाए।

AUS vs IND Five weakness and mistakes of Indian cricket team in 1st test against Australia
विराट कोहली - फोटो : twitter@ICC

विराट कोहली का रनआउट:
पहली पारी में टीम के कप्तान विराट कोहली शानदार लय में नजर आ रहे थे और अपने शतक की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन अजिंक्य रहाणे के एक गलत फैसले की वजह से उन्हें 74 रनों के स्कोर पर रनआउट होना पड़ा। विराट के आउट होने के बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और 56 रन पर छह विकेट गंवाकर 244 रन पर आउट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUS vs IND Five weakness and mistakes of Indian cricket team in 1st test against Australia
Ajinkya rahane And Cheteshwar pujara - फोटो : PTI

मध्यक्रम को नहीं संभाल पाए पुजारा-रहाणे और विहारी
टीम इंडिया के भरोसेमंद खिलाड़ी और मध्यक्रम की ताकत इस मैच में कमजोर साबित हुई। अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने दोनों पारियों में 43 तो रहाणे ने 42 रन बनाए। दूसरी पारी में दोनों ही खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए। इनके अलावा हनुमा विहारी भी दोनों पारियों में 24 रन ही बना पाए।

विज्ञापन
AUS vs IND Five weakness and mistakes of Indian cricket team in 1st test against Australia
पृथ्वी शॉ - फोटो : Social media

खराब फील्डिंग/कैच का छूटना:
पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की लेकिन फील्डरों ने उनका साथ नहीं दिया। टीम के खिलाड़ियों ने पहली पारी में 47 रन बनाने वाले मार्नस लाबुशेन को तीन जीवनदान दिए तो वहीं महत्वपूर्ण 73 रन बनाने वाले टिम पेन का भी आसान कैच छूटा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed