फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2025: Winning match against Bangladesh will reach Pakistan in final

Asia Cup 2025: आज बांग्लादेश-पाकिस्तान भिड़ंत से तय होगा दूसरा फाइनलिस्ट, विजयी टीम का भारत से होगा मुकाबला

Thu, 25 Sep 2025 06:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 25 Sep 2025 06:20 PM IST
सार

आज एशिया कप के सुपर-4 में पाकिस्तान की बांग्लादेश से टक्कर होगी। यह मैच 'वर्चुअल सेमीफाइनल' है, जो भी टीम जीतेगी वह फाइनल में पहुंच जाएगी। भारत ने सुपर-4 की तालिका में चार अंक और 1.357 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। पाकिस्तान और बांग्लादेश फिलहाल क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
Asia Cup 2025: Winning match against Bangladesh will reach Pakistan in final
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : ANI

विस्तार

एशिया कप 2025 का रोमांच प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बुधवार को भारतीय टीम ने बांग्लादेश पर 41 रनों से जीत के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब सभी को दूसरी फाइनलिस्ट टीम का इंतजार है। प्रशंसकों को उम्मीद है अगर पाकिस्तान आज के मैच में बांग्लादेश को हरा देता है तो वह फाइनल में पहुंच जाएगा और 28 सितंबर को उसका सामना भारत से खिताबी मुकाबले में होगा।
विज्ञापन

Asia Cup 2025: Winning match against Bangladesh will reach Pakistan in final
भारतीय टीम - फोटो : PTI
सुपर-4 की अंक तालिका का हाल
आज एशिया कप के सुपर-4 में पाकिस्तान की बांग्लादेश से टक्कर होगी। यह मैच 'वर्चुअल सेमीफाइनल' है, जो भी टीम जीतेगी वह फाइनल में पहुंच जाएगी। भारत ने सुपर-4 की तालिका में चार अंक और 1.357 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। पाकिस्तान और बांग्लादेश फिलहाल क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। अगर पाकिस्तान आज के मैच में बांग्लादेश को हरा देगी तो वह चार अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, अंक तालिका में चौथे स्थान पर श्रीलंका है जिसे लगातार दो मैचों में शिकस्त मिली। अब उसका सामना शुक्रवार को श्रीलंका से होगा, जिसमें भारतीय टीम फाइनल से पहले बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Asia Cup 2025: Winning match against Bangladesh will reach Pakistan in final
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
फाइनल में पहुंचा पाक तो भारत दे सकता है मात
भारत और पाकिस्तान की टीम ग्रुप चरण में एक ही ग्रुप में थी। दोनों ने ग्रुप ए की अंक तालिका में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहते हुए सुपर-4 के लिए क्वालिफाई किया था। भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा संस्करण में दो बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम ने पाकिस्तान को कड़ी टक्कर देते हुए शिकस्त दी है। अब अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो उसका सामना भारत से होगा, जहां भारतीय खिलाड़ी उन्हें हराकर खिताब अपने नाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed