Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2025: Mohsin Naqvi responds to reports said Have never apologised to BCCI nor will I

Mohsin Naqvi: बीसीसीआई से माफी मांगकर मुकर रहे ACC-PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी? किया बड़ा दावा, जानें पूरा मामला

Wed, 01 Oct 2025 04:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 01 Oct 2025 04:23 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने कभी भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से माफी नहीं मांगी। 

विज्ञापन
Asia Cup 2025: Mohsin Naqvi responds to reports said Have never apologised to BCCI nor will I
सैकिया-भारतीय टीम-नकवी - फोटो : ANI/PTI/BCCI

विस्तार

एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने कभी भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से माफी नहीं मांगी। दरअसल, एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता, लेकिन मुकाबले के बाद ट्रॉफी वितरण को लेकर जो विवाद खड़ा हुआ, उसने क्रिकेट प्रशासकों और फैंस दोनों के बीच गर्मी बढ़ा दी। इससे पाकिस्तान क्रिकेट टीम और  मोहसिन नकवी की खूब किरकिरी हुई थी।
विज्ञापन


मैच में भारत ने पहले ही फैसला कर लिया था कि वह ट्रॉफी नकवी के हाथ से नहीं लेंगे, जबकि नकवी बेशर्मी की हद पार करते हुए ट्रॉफी और मेडल अपने साथ ले गए और एशियन क्रिकेट काउंसिल के ऑफिस तक में भेज दिया। इस घटना ने पीसीबी की साख पर सवाल खड़ा कर दिया था। 
विज्ञापन
Trending Videos

नकवी ने खारिज किया माफी मांगने का दावा
इस घटना के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि नकवी ने बीसीसीआई से माफी मांगी। हालांकि, अब नकवी ने इन रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने न कभी बीसीसीआई से माफी मांगी है और न ही कभी मांगेगे। नकवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'भारतीय मीडिया झूठ पर फलता-फूलता है, तथ्यों पर नहीं। मैं यह बिल्कुल स्पष्ट कर दूं कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है और मैंने बीसीसीआई से कभी माफी नहीं मांगी है और न ही कभी मांगूंगा।' उन्होंने आगे लिखा, 'एसीसी अध्यक्ष के तौर पर, मैं उसी दिन ट्रॉफी सौंपने के लिए तैयार था और अब भी तैयार हूं। अगर वे सचमुच इसे चाहते हैं, तो वे एसीसी कार्यालय आकर मुझसे इसे ले सकते हैं।'
विज्ञापन

रिपोर्ट्स में किया गया था माफी मांगने का दावा
इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि नकवी ने बीसीसीआई से माफी मांगी। नकवी ने कहा, 'जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था।'  नकवी ने यह भी कहा कि यह घटना किसी तरह की नाराजगी पैदा करने के लिए नहीं थी और भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए बेहतर समन्वय और संवाद किया जाएगा। हालांकि, नकवी ने ट्रॉफी लौटाने से इनकार कर दिया और सूर्यकुमार से दुबई के एसीसी ऑफिस आकर ट्रॉफी ले जाने को कहा है।

विज्ञापन

बीसीसीआई ने बीच में छोड़ी मीटिंग
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि आशीष शेलार ने मीटिंग में कहा कि बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पहले ही एसीसी को पत्र लिखकर ट्रॉफी और पदक भेजने की मांग की थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सैकिया ने कहा था, 'हमारे खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत से यह खिताब जीता है, और उन्हें उनका पुरस्कार मिलना चाहिए।'

ACC मीटिंग में BCCI प्रतिनिधियों का विरोध
कोई जवाब न मिलने पर बीसीसीआई के प्रतिनिधि अशिष शेलार और राजीव शुक्ला ने एसीसी की बैठक से बीच में ही बाहर निकलकर विरोध जताया था। बीसीसीआई चाहता है कि ट्रॉफी और पदक एसीसी के दुबई कार्यालय में पहुंचाए जाएं, जहां से भारतीय बोर्ड इसे प्राप्त कर सके। लेकिन शेलर को इस पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके चलते शेलार और शुक्ला ने मीटिंग से बाहर निकलने का फैसला किया। बीसीसीआई अधिकारी ने यह भी कहा कि मीटिंग की शुरुआत में नकवी ने भारतीय अधिकारियों को खिताब जीतने पर बधाई नहीं दी। 

ट्रॉफी वितरण का नाटक
फाइनल के बाद पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। भारतीय कप्तान सुर्यकुमार यादव ने फिर मीडिया से बातचीत में बताया कि खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम के अंदर नहीं गए और बाहर खड़े रहे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी लगभग एक घंटे तक ट्रॉफी लेने के लिए इंतजार करते रहे। सुर्यकुमार ने कहा, 'हमने दरवाजा बंद नहीं किया और अंदर नहीं बैठे। हमने किसी को प्रेजेंटेशन के लिए इंतजार नहीं कराया। ट्रॉफी लेकर भाग गए नकवी। मैंने यही देखा। कुछ लोग वीडियो बना रहे थे, लेकिन हम वहीं खड़े थे। हम अंदर नहीं गए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed