फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2023: Ex-Pakistani cricketer Basit Ali got angry on PCB invitation to Jay Shah, gave absurd statement

Asia Cup: ओपनिंग मैच के लिए जय शाह को न्योता भेजने पर PCB पर भड़का यह पाकिस्तानी क्रिकेटर, दिया बेतुका बयान

Sun, 20 Aug 2023 08:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 20 Aug 2023 08:42 PM IST
सार

पीसीबी ने शुक्रवार को बीसीसीआई सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह को एशिया कप के उद्घाटन मैच को देखने के लिए बुलावा भेजा था। अब इस पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड पर निशाना साधा है। उन्होंने कई बेतुके बयान भी दिए हैं।

विज्ञापन
Asia Cup 2023: Ex-Pakistani cricketer Basit Ali got angry on PCB invitation to Jay Shah, gave absurd statement
बासित अली ने जय शाह को बुलाने पर पीसीबी पर निशाना साधा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप का आगाज 30 अगस्त से होने जा रहा है। पहले मुकाबले में मुल्तान में पाकिस्तान का सामना नेपाल से होगा। यह टूर्नामेंट हाईब्रिड फॉर्मेट में खेला जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) जरूर इस टूर्नामेंट का मेजबान है, लेकिन यह दो देशों की सहमेजबानी में खेला जाएगा। पाकिस्तान में चार मैच खेले जाएंगे, जबकि श्रीलंका फाइनल समेत नौ मैचों की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन


पिछले साल बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एलान किया था कि भारतीय टीम किसी भी हालत में पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। इसके बाद ही हाईब्रिड फॉर्मेट में टूर्नामेंट कराने का फैसला लिया गया। पीसीबी ने शुक्रवार को बीसीसीआई सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह को एशिया कप के उद्घाटन मैच को देखने के लिए बुलावा भेजा था। अब इस पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड पर निशाना साधा है। उन्होंने कई बेतुके बयान भी दिए हैं।
विज्ञापन

'जय शाह को पाकिस्तान आना चाहिए'

दरअसल, पीसीबी ने कहा कि जय शाह के अलावा अन्य बोर्डों के प्रमुखों को भी उद्घाटन मैच के लिए आमंत्रित किया है जो एशियाई क्रिकेट परिषद का हिस्सा हैं। इस मामले पर बोलते हुए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि जय शाह पहले भी यू टर्न ले चुके हैं, जब उन्हें पिछली बार बुलाया गया था। इस बार भी वह ऐसा ही करेंगे। हालांकि, बासित ने कहा कि एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष होने के नाते जय शाह को पाकिस्तान आना चाहिए।

बासित ने जय शाह को लेकर क्या कहा?

Asia Cup 2023: Ex-Pakistani cricketer Basit Ali got angry on PCB invitation to Jay Shah, gave absurd statement
जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया
बासित ने कहा- पीसीबी ने जय शाह साब को बुलावा भेजा है, तमाम जो हेड्स हैं उनको बुलाया है। पहले भी ऐसा ही किया था फिर उन्होंने (जय शाह) ने यूटर्न ले लिया, जब उन पर दबाव पड़ा। एसीसी के अध्यक्ष होने के नाते उन्हें जिस टूर्नामेंट से न्योता भेजा जाए, तो उन्हें जाना चाहिए। भले ही वह पाकिस्तान, बांग्लादेश या नेपाल हो। मेरे ख्याल से जय शाह साब अगर नहीं आते हैं तो उनका नुकसान है। बासित अली न यह भी कहा कि पीसीबी को अधिकारियों को बुलाने की बजाय सदस्य देशों के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को न्योता भेजना चाहिए था।
विज्ञापन

'पूर्व क्रिकेटरों को भेजना चाहिए था न्योता'

बासित ने कहा- इससे ज्यादा अच्छा था कि पीसीबी अध्यक्ष पूर्व क्रिकेटरों को न्योता भेजते। श्रीलंका के अर्जुन रणतुंगा, कुमार संगकारा, सनथ जयसूर्या, भारत से कपिल पाजी, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली को बुलाना चाहिए था। इसी तरह बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल से भी पूर्व क्रिकेटरों को बुलाना था। जब आप मैच से पहले इन लोगों को स्टेडियम में गाड़ी पर घुमाते तो फैंस देखकर खुश होते। ये जिन बोर्ड अध्यक्षों को बुलाया गया है जय शाह समेत, इनको देखकर कौन ताली बजाएगा। क्रिकेट खिलाड़ी खेलते हैं तो उन्हें बुलाना चाहिए। अपने देश और दूसरे देशों के क्रिकेट हीरो को बुलाना चाहिए।

Zaka Ashraf, Jay Shah met in Durban to address Asia Cup, World Cup concerns
जय शाह और जका अशरफ

सूत्र ने कहा, "पीसीबी ने मूल रूप से उस निमंत्रण का पालन किया है जो अध्यक्ष जका अशरफ ने जय शाह को मौखिक रूप से दिया था जब वे दोनों आईसीसी बैठक के लिए डरबन में मिले थे।" पाकिस्तानी मीडिया ने तब खबर दी थी कि शाह ने पीसीबी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है, लेकिन बीसीसीआई सचिव ने इस दावे का खंडन किया था।

खेल को राजनीति के साथ नहीं जोड़ता पीसीबी
सूत्र ने कहा, "पाकिस्तानी मीडिया में यह खबर आने के बाद कि जय शाह ने जका अशरफ का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है, पीसीबी स्पष्ट रूप से शर्मिंदा था और भारतीय बोर्ड के अधिकारी ने बाद में इससे साफ इनकार कर दिया।" भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा संबंधों से वाकिफ सूत्र ने कहा कि पीसीबी शाह को निमंत्रण देकर यह दिखाना चाहता है कि वह खेल को राजनीति के साथ नहीं जोड़ता है।

भारत का पहला मैच पाकिस्तान से
बीसीसीआई के सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने 19 जुलाई को एशिया कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा की थी। टूर्नामेंट 30 अगस्त को शुरू होगा। पाकिस्तान में चार और श्रीलंका में नौ मैच खेले जाएंगे। भारत का पहला मुकाबला दो सितंबर को पाकिस्तान से होगा। भारत ग्रुप ए में है। उसके साथ पाकिस्तान और नेपाल भी है। वहीं, ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान शामिल हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-4 राउंड में पहुंचेंगी। वहां से दो टीमें सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed