फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन आज, विराट कोहली इन खिलाड़ियों पर लगा सकते हैं दांव

Sat, 01 Sep 2018 06:16 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Sep 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
Asia cup 2018: Indian team will announced on Saturday
INDvPAK - फोटो : File

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए शनिवार को जब भारतीय टीम का चयन होगा तो कप्तान विराट कोहली के कार्यभार और बल्लेबाजी के मध्यक्रम पर फोकस रहेगा। भारतीय टीम ढाई महीने में इंग्लैंड दौरे के बाद टूर्नामेंट खेलेगी जिसमें शीर्ष खिलाड़ियों को आराम दिए जाने की संभावना कम ही है।

Asia cup 2018: Indian team will announced on Saturday
टीम इंडिया-पाक

भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से दो और फाइनल में पहुंचने पर तीन बार भी हो सकता है। कोहली कमर की तकलीफ से जूझ रहे हैं और अगले तीन महीने में छह टेस्ट और खेलने हैं जिनमें दो वेस्टइंडीज और चार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शामिल है। चयनकर्ताओं को कोहली के कार्यभार को लेकर भी एहतियात बरतनी होगी।

Asia cup 2018: Indian team will announced on Saturday
रोहित शर्मा

कोहली के टूर्नामेंट से बाहर रहने की संभावना कम ही है लेकिन वह नहीं खेलते हैं तो रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे। मध्यक्रम में शिखर धवन और रोहित शर्मा का खेलना तय है जबकि के एल राहुल तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Asia cup 2018: Indian team will announced on Saturday
मनीष पांडे - फोटो : BCCI

कोहली के बाद के दो बल्लेबाजी क्रम चिंता का सबब हैं। मनीष पांडे लगातार अच्छा नहीं खेल सके हैं लेकिन चार टीमों की श्रृंखला में वापसी करते हुए उन्होंने इंडिया बी के लिए चार मैचों में 306 रन बनाए। अंबाती रायुडू यो-यो टेस्ट में कामयाब रहे और भारत ए के लिए रन भी बनाए।

विज्ञापन
Asia cup 2018: Indian team will announced on Saturday
SIDDHARTH KAUL

केदार जाधव भी फिट हैं और उपयोगी ऑफ ब्रेक गेंदबाज भी हैं। मयंक अग्रवाल भी कर्नाटक और भारत ए के लिये काफी रन बना चुके हैं। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह आक्रमण की अगुवाई करेंगे। शार्दुल ठाकुर और सिद्धार्थ कौल भी उमेश यादव के साथ चयन के लिये दावेदारी पेश करेंगे। विकेटकीपिंग का जिम्मा महेंद्र सिंह धोनी का रहेगा और उनसे सीखने के लिये ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed