टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच साउथहैम्पटन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में 4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 6 रन बना लिए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पहली पारी (246) के जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 273 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 27 रन की बढ़त हासिल हुई। वहीं, दोनों टीमों के बीच जारी इस मुकाबले के दूसरे दिन कई शानदार रिकॉर्ड बने हैं...
चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में शतक जड़कर अपने करियर का 15वां टेस्ट शतक जड़ा है। यह शतक उनके लिए इसलिए बेहद खास है कि उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर 5 साल बाद कोई शतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने साल 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में शतक जड़ा था। वहीं, एशिया के बाहर पुजारा का यह दूसरा शतक है।
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करा लिए। अपने करियर की दूसरे टेस्ट में उन्होंने 29 गेंदें खेली मगर एक भी रन नहीं बना सके और शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। पंत सबसे ज्यादा गेंदें खेलकर एक भी रन नहीं बनाने वाले विकेटकीपर की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के ही विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2015 में 22 गेंदें खेलकर बिना रन बनाए शू्न्य पर आउट हुए थे। तीसरे नंबर पर डेविड विलियमसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 1992 में 21 बॉल खेलकर शून्य पर आउट हुए थे।
सेना देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में एशियन कप्तान के तौर पर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली पहले नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने फिलहाल मौजूदा सीरीज में 453 रन बना चुके हैं। दूसरे नंबर पर भी इन्हीं का नाम है। साल 2014/15 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन्होंने 449 रन बनाए थे। वहीं, तीसरे नंबर पर मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम है, जिन्होंने साल 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ 426 रन बनाए थे।
टेस्ट क्रिकट में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के दौरान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चेतेश्वर पुजारा (14) तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। पहले नंबर पर 16 शतकों के साथ हाशिम अमला और केन विलियमसन हैं, जबकि दूसरे नंबर पर 15 शतकों के साथ कुमार संगकारा हैं। हालांकि, यह आंकड़ा पुजारा के टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से हैं।