फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   asia cup 2018: afganistan vs bangladesh match preview at dubai

एशिया कप 2018: अफगानिस्तान-बांग्लादेश आज होंगे आमने-सामने, दोनों टीमें श्रीलंका को दे चुकी हैं मात

Thu, 20 Sep 2018 05:04 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 05:04 AM IST
विज्ञापन
asia cup 2018: afganistan vs bangladesh match preview at dubai
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश

एशिया कप 2018 का छठा मुकाबाल गुरुवार को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। ये दोनों ही टीमें एशिया कप में 5 बार की चैंपियन श्रीलंका को मात दे चुकी हैं। आज खेले जाने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म हैं। दोनों टीमों के बीच का मुकाबला आज बेहद रोमांचक होने वाला है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एशिया कप का उद्घाटन मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 137 रन के विशाल स्कोर से हराया था। मैच में  मुश्फिकुर रहमान ने 144 रन की बेहतरीन पारी थी। वहीं, एशिया कप के तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 91 रन से मात दी थी। इस मैच में अफगानिस्तान की तरफ से रहमत शाह ने 72 रन की शानदार पारी खेली थी। 
विज्ञापन


14 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की टीम गजब फॉर्म में दिख रही है, जबकि बांग्लादेश की टीम भी पीछे नहीं है। श्रीलंका के खिलाफ राशिद खान और मुजीब उर रहमान ने अफगानिस्तान को आसान जीत दिला दी, जबकि तेज गेंदबाजों की यदि बात करें तो अफगानिस्तान के पास इसकी कमी है और इस पर उन्हें ज्यादा काम करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बांग्लादेश के बेहतरीन और आक्रमक ओपनर तमीम इकबाल चोट की वजह से एशिया कप से पहले ही बाहर हो चुके हैं।  इसके बावजूद भी उनके पास अच्छे बल्लेबाज हैं। निचले क्रम के बल्लेबाज भी रन बना सकते हैं। मशरफे मोर्तजा और मुश्फिकुर रहमान पर टीम की पूरे उम्मीदें होंगी। वहीं, शाकिब अल हसन जैसे स्टार ऑलराउंडर हैं। 

टीमेंः-
अफगानिस्तानः असगर अफगान (कप्तान), मोहम्मद शहजाद, इहसानुल्ला जनत, जावेद अहमदी, रहमत शाह, हशमत शाहिदी, मोहम्मद नबी, गुल्बदिन नईब, राशीद खान, नजीबुल्लाह जाद्रान, मुजीब-उर-रहमान, अफताब आलम, सामीउल्लाह शिनवारी, मुनीर अहमद काकर, सईद अहमद शेरजाद, शराफुद्दीन अशरफ, वाफदार।


बांग्लादेशः मशरफे मुर्तजा (कप्तान), शाकिब अल हसन (उप कप्तान), अबु हैदर, अरीफुल हक, लिटन दास, महमदुल्लाह, मेहंदी हसन, मोहम्मद मिथुन, मोसादेक होस्सैन, मुशफिकुर रहीम, मुस्ताफिजुर रहमान, नजमुल हुसैन शांतो, नजमुल इस्लाम, रुबेल हुसैन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed