फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ashes series preview: england vs australia

एशेज सीरीजः इंग्लैंड की बढ़त कम करने उतरेगा ऑस्ट्रेलिया

Fri, 09 Aug 2013 11:03 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 09 Aug 2013 11:03 AM IST
विज्ञापन
ashes series preview: england vs australia

तीसरा टेस्ट मैच बारिश से धुलने के कारण मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के पास एशेज सीरीज पर कब्जा जमाने का सपना भले ही टूट गया हो लेकिन अभी उसके पास सीरीज बराबर करने का मौका जरूर है।

विज्ञापन


सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही कंगारू टीम ने तीसरे टेस्ट मैच में बेहतरीन क्रिकेट खेलते हुए अपना दबदबा कायम किया था लेकिन बारिश ने उनकी जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ऐसे में शुक्रवार से रिवरसाइड ग्राउंड पर खेले जाने वाला चौथा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो वाला हो गया है और सीरीज बराबर करने का उसके पास यह आखिरी मौका है।
विज्ञापन


डरहम में यदि इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा तो ऑस्ट्रेलिया के लिए सीरीज में वापसी के सभी रास्ते बंद हो जाएंगे। हालांकि जिस तरह से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीसरे मैच में अच्छा प्रदर्शन किया उससे कप्तान माइकल क्लार्क एंड कंपनी का मनोबल जरूर बढ़ा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में तेज गेंदबाज रेयान हैरिस के स्थान पर जैक्सन बर्ड को एशेज में आगाज करने का मौका मिल सकता है। 33 वर्षीय हैरिस ने अपने अब तक के कॅरियर में कभी भी लगातार तीन टेस्ट नहीं खेले हैं।

टीम प्रबंधन का कहना है कि अगर वह फिट रहे तो उन्हें फिर उतारा जाएगा। स्पिनर नाथन ल्योन सीरीज में अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं लेकिन टीम के पास उनका कोई विकल्प नहीं है। जहां तक बल्लेबाजी का सवाल है तो कोच डेरेन लैहमेन और कप्तान क्लार्क का कहना है कि वे शेन वॉटसन की जगह डेविड वार्नर को फिर से ओपनिंग में लाने पर विचार कर रहे हैं।


वॉटसन का प्रदर्शन सीरीज में अभी तक काफी निराशाजनक रहा है। वॉटसन ओपनिंग में जाने के बाद से अब तक एक अर्द्धशतक भी नहीं बना पाए हैं।

जहां तक इंग्लैंड का सवाल है तो रिवरसाइड ग्राउंड की तेज गेंदबाजों को मदद करने वाली इस पिच पर जेम्स एंडरसन मेजबान टीम के लिए एक बार फिर तुरुप की इक्का साबित हो सकते हैं। इस मैदान पर इंग्लैंड ने अपने चारों टेस्ट जीते हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया पहली बार इस मैदान पर खेल रहा है।

मेजबान इंग्लैंड ने इस मैदान पर तीन टेस्ट तो पारी से जीते हैं। एंडरसन ने इस ग्राउंड पर दो टेस्टों में 15 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed