फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ashes series: england bowled out to 368

एशेज सीरीजः ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में लड़खड़ाई

Mon, 05 Aug 2013 12:53 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 05 Aug 2013 12:53 AM IST
विज्ञापन
ashes series: england bowled out to 368

मेजबान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहा तीसरा एशेज टेस्ट रोमांचक दौर में पहुंचता दिख रहा है।

विज्ञापन


पहली पारी में 527 रन बनाने वाली ऑस्ट्रेलिया ने मैच के चौथे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 368 रन पर समेटने के बाद 159 रन की अहम बढ़त हासिल की। लेकिन दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम लड़खड़ा गई।

चौथे दिन का खेल खराब मौसम और बारिश के कारण जल्द समाप्त कर दिया गया। स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 172 रन बना लिए हैं। कप्तान माइकल क्लार्क 30 और रेयान हैरिस खाता खोले बिना क्रीज पर टिके हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 331 रन की हो गई है। इंग्लैंड के लिए एंडरसन और टिम ब्रेसनन ने दो-दो विकेट चटकाए। सुबह इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 294 रन से आगे बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 527 (7 विकेट) रन पर घोषित कर दी थी। कंगारू टीम की ओर से कप्तान माइकल क्लार्क ने सर्वाधिक 187 रनों का योगदान दिया था। इसके बाद इंग्लैंड ने केविन पीटरसन (113) के शतक की बदौलत 368 रन बनाए।

एशेज सीरीज के पहले दोनों मैच जीतकर इंग्लैंड 2-0 से आगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed