फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ashes series: aussies PM angry after wrong decision

थर्ड अंपायर के गलत फैसले पर भड़के प्रधानमंत्री

Fri, 02 Aug 2013 12:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 02 Aug 2013 12:46 PM IST
विज्ञापन
ashes series: aussies PM angry after wrong decision

एशेज सीरीज में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार से शुरू हुए एशेज के तीसरे मैच में भी थर्ड अंपायर के एक फैसले के बाद फिर से विवाद उठ गया है।

विज्ञापन


मेजबान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज में पिछले मैचों में भी अंपायर के गलत फैसलों को लेकर विवाद उठे थे, खासकर डीआरएस की प्रासंगिकता को लेकर। इस मैच में भी डीआरएस के फैसले गलत साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


सीरीज बचाने की कवायद में जुटी ऑस्ट्रेलियाई टीम के मैनचेस्टर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले ही दिन अपने एक बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को थर्ड अंपायर द्वारा विवादित आउट दिए जाने से न सिर्फ कंगारू टीम प्रबंधन नाराज है बल्कि इस देश के प्रधानमंत्री भी भड़क गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री केविन रुड ने थर्ड अंपायर द्वारा ख्वाजा को आउट दिए जाने के बाद ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई।

ओपनर शेन वॉटसन (19) के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ख्वाजा (1) को ग्रीम स्वान की गेंद पर विकेटकीपर मैट प्रायर ने आसानी से लपक लिया। मैदानी अंपायर टोनी हिल ने उन्हें तुरंत कैच आउट करार दे दिया।

हालांकि फैसले के खिलाफ ख्वाजा ने डीआरएस लिया और थर्ड अंपायर से निर्णय मांगा। थर्ड अंपायर कुमार धर्मसेना ने भी टोनी हिल के फैसले का बरकरार रखा। जबकि टीवी रिप्ले में यह कहीं नहीं दिख रहा था कि गेंद ने बल्ले को कहीं से छूआ है।

फैसले के बाद ट्वीट करते हुए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री रुट ने लिखा कि 'मैं टेस्ट मैच देखने बैठा था। जितना मैंने क्रिकेट देखा है उनमें यह अब तक का सबसे खराब अंपायरिंग फैसला है।'

वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) भी इस खराब फैसले से अचंभित है और उसने आईसीसी से इस बारे में स्पष्टीकरण की मांग की है। सीए के सीईओ जेम्स सदरलैंड ने कहा, 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ख्वाजा को आउट दिए जाने के खिलाफ आईसीसी से स्पष्टीकरण की मांग की है। हमारे विचार से ऑन फील्ड फैसला और इसके बाद थर्ड अंपायर को रेफर किए जाने के बाद आया फैसला दोनों ही गलत हैं।'


ऑस्ट्रेलिया के महान फिरकी गेंदबाज शेन वार्ने ने भी इस फैसले पर आश्चर्य जताया है, उन्होंने इसे चौंकाने वाला और भद्दा फैसला बताया है।
 
हालांकि गलत फैसले से ख्वाजा का विकेट खोने वाले ऑस्ट्रेलिया को एक फायदा भी मिला। कंगारू बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ जब 24 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और वह जेम्स एंडरसन की गेंद को खेलने से चूक गए और गेंद पैड पर जा टकराई।

इंग्लैंड की अपील को अंपायर मॉरियस एर्नामुस ने खारिज कर दी। इंग्लैंड ने रेफरल लिया और थर्ड अंपायर धर्मसेना ने एर्नामुस का साथ दिया। जबकि टीवी रिप्ले में साफ दिख रहा था कि गेंद मिडिल स्टंप पर जा रही है। बाद में स्मिथ ने अर्द्धशतक लगाते हुए कप्तान माइकल क्लार्क के साथ अविजित 174 रनों की साझेदारी निभाई।

इस रेफरल के साथ ही इंग्लैंड के पास अब रेफरल भी नहीं बचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed