Ashes: स्टीव स्मिथ को टेस्ट में छह साल बाद मिला विकेट, ऐसा मनाया जश्न कि हैरान हो गए फैंस, देखें VIDEO
एशेज टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला सिडनी में पांचवें दिन रोमांचक तरीके से ड्रॉ हो गया। लीच 100वें ओवर स्टीव स्मिथ की गेंद पर आउट हो गए। स्मिथ को छह साल बाद टेस्ट में गेंदबाजी करते हुए सफलता मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के नंबर-4 टेस्ट बल्लेबाज स्टीव स्मिथ विकेट लेने के बावजूद टीम को मैच नहीं जीता सके और जेम्स एंडरसन ने आखिरी ओवर में उनकी छह गेंदों का सामना कर मैच को ड्रॉ करा दिया। इस टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का सपना सीरीज को 5-0 से जीतने का टूट गया। पैट कमिंस की टीम सीरीज में फिलहाल 3-0 से आगे है। सीरीज का आखिरी मुकाबला होबार्ट में खेला जाएगा।
स्मिथ को कमिंस ने क्यों दी गेंदबाजी?
मैच के पांचवें दिन 99 ओवर के बाद खराब रोशनी के कारण अंपायर ने तेज गेंदबाजों को गेंदबाजी करने से रोक दिया। इस परिस्थिति में पैट कमिंस ने स्टीव स्मिथ को बुलाया। स्मिथ को 2016 से टेस्ट में विकेट नहीं मिला था। उन्होंने 100वें ओवर की आखिरी गेंद पर जैक लीच को आउट कर दिया। लीच 34 गेंद पर 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने शानदार पारी खेली और इंग्लैंड को ड्रॉ के करीब पहुंचा दिया। लीच ने 2019 में हेडिंग्ले टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया को जीत से रोक दिया था।
Once looked upon as the next Shane Warne, delivers when his team needs him immediately
Steve Smith .. what a champion!!#Ashes #Ashes2021 #AshesTest #CricketTwitter
pic.twitter.com/Sqi5exjHmy— Max (@chahanicharcha) January 9, 2022
2016 के बाद पहली बार स्मिथ ने गेंद से दिखाया जादू
लीच को आउट करने के बाद स्मिथ ने जबरदस्त तरीके से जश्न बनाया। वे गुस्से में दिखाई दिए। सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने उन्हें घेर लिया और काफी देर तक जश्न मनाते रहे। स्मिथ ने पिछली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2016 में पर्थ टेस्ट में विकेट लिया था। इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें पिछली बार विकेट ओवल में 20 अगस्त 2015 को मिला था।
Don Bradman + Shane Warne =
— Johnny (@JohnnySar77) January 9, 2022
Sir steve Smith 🐐❤️🥺. pic.twitter.com/AHR9qI8Fuu
मैच में क्या हुआ?
मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कंगारू टीम ने पहली पारी को आठ विकेट पर 416 रन बनाकर घोषित किया था। उसके लिए उस्मान ख्वाजा ने 137 रन और स्टीव स्मिथ ने 67 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड ने 291 रन बनाए। उसके लिए पहली पारी में जॉनी बेयरस्टो ने 113 और बेन स्टोक्स ने 66 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी को छह विकेट पर 265 रन बनाकर घोषित कर दिया। दूसरी पारी में भी ख्वाजा ने शतक लगाया। उन्होंने नाबाद 101 रन और कैमरून ग्रीन ने 74 रन बनाए। इस तरह इंग्लैंड को जीत के लिए 388 रन का लक्ष्य मिला। इंग्लैंड की टीम नौ विकेट पर 270 रन बनाकर मैच ड्रॉ कराने में सफल रही।