{"_id":"5d5aa9fb8ebc3e89cf40a193","slug":"ashes-2019-england-unchanged-for-third-test-as-james-anderson-continues-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशेज 2019: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, एंडरसन को नहीं मिला मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशेज 2019: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, एंडरसन को नहीं मिला मौका
Mon, 19 Aug 2019 07:24 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 19 Aug 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। गुरुवार से लीड्स में होने वाले मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम में बदलाव नहीं किया है। पहले टेस्ट में मेजबान टीम को आस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली थी, जबकि दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था।
विज्ञापन
कयास लगाया जा रहा था कि तीसरे मैच में जेम्स एंडरसन को जगह मिली। जेसन रॉय टीम के साथ बने हुए हैं। गौरतलब है कि एंडरसन को पहले टेस्ट में पिंडली में चोट लग गई थी। 37 साल के एंडरसन लंकाशायर के लिए तीन दिवसीय मैच खेलेंगे जिसकी शुरुआत मंगलवार से हो रही है। दूसरे टेस्ट में रन न बनाने के बाद भी जेसन रॉय और जोए डेनले टीम में बने हुए हैं।
विज्ञापन
लीड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम: जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, सैम करन, जोए डेनले, जैक लीच, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स।
विज्ञापन