फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Arjun Tendulkar may make IPL Debut against CSK nailed yorker in nets

MI vs CSK: नेट्स में बुमराह की तरह सटीक यॉर्कर फेंक रहे हैं अर्जुन, चेन्नई के खिलाफ मैच में मिल सकता है मौका

Thu, 21 Apr 2022 02:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 02:54 PM IST
सार

अर्जुन तेंदुलकर नेट्स में कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस टीम के आधिकारिक पेज पर उनका एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वो बेहतरीन यॉर्कर गेंद करते दिख रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Arjun Tendulkar may make IPL Debut against CSK nailed yorker in nets
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 में शुरुआती छह मैच हारकर मुंबई की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे बनी हुई है। अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इस टीम को लगभग हर मैच जीतना जरूरी है। इस सीजन मुंबई की हार में सबसे बड़ा योगदान खराब गेंदबाजी का है। मुंबई का कोई भी गेंदबाज इस सीजन कमाल नहीं कर पाया है। बुमराह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन वो भी ज्यादा विकेट नहीं ले पाए हैं। इसके बाद मुंबई की टीम अर्जुन तेंदुलकर को मौका दे सकती है। अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और नेट्स में बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


22 साल के अर्जुन अब तक आईपीएल में कोई मैच नहीं खेले हैं, लेकिन मुंबई की टीम ने पिछली नीलामी में भी उन्हें खरीदा था। इस बार रोहित शर्मा उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं। मेगा ऑक्शन में मुंबई ने अर्जुन को 30 लाख की कीमत पर खरीदा है। 
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस ने शेयर किया वीडियो
मुंबई की टीम ने अर्जुन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो जसप्रीत बुमराह की तरह सटीक यॉर्कर फेंकते दिख रहे हैं। नेट्स में अर्जुन ईशान किशन को अभ्यास करा रहे थे और उन्होंने यॉर्कर गेंद की। ईशान किशन के पास इस गेंद का कोई जवाब नहीं था। उन्होंने बल्ला नीचे लाकर गेंद को रोकने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे जाकर स्टंप पर लगी। अर्जुन की शानदार गेंद का वीडियो शेयर करने के साथ ही मुंबई इंडियंस ने लिखा है "आप चूक नहीं सकते, अगर आपका नाम अर्जुन है।"

मुंबई के फैंस ने मांग की है कि चेन्नई के खिलाफ मैच में अर्जुन तेंदुलकर को भी मुंबई की टीम में शामिल किया जाना चाहिए। इससे पहले भी अर्जुन की एक फोटो मुंबई की तरफ से शेयर की गई थी। उनकी बहन सारा ने इस पर प्यार भरी प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि अर्जुन छठे मैच में मुंबई के लिए डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब फिर से अर्जुन के मैच खेलने की उम्मीद जताई जा रही है। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी कहा है कि अर्जुन को इस मैच में खेलने का मौका दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed