फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   andrew tye picks up third hat trick in 2017 break yuvraj singh record

BBL T20: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज का कमाल, युवी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए की अमित मिश्रा की बराबरी

Sat, 23 Dec 2017 03:10 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sat, 23 Dec 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
andrew tye picks up third hat trick in 2017 break yuvraj singh record
एंड्रयू टाय - फोटो : BBL
ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली बिग बैश लीग में शनिवार को एक ऐसा रिकॉर्ड बना जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खिंच लिया। दरअसल सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्क्रोचर्स के बीच हुए मैच में पर्थ टीम के गेंदबाज एंड्रयू टाय ने इस साल की तीसरी हैट्रिक ली। इसी के साथ उन्होंने टीम इंडिया के ऑल राउंडर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा और स्पिनर अमित मिश्रा के रिकॉर्ड की बराबरी की। 
विज्ञापन


एंड्रयू टाय से पहले युवराज सिंह ने एक ही साल (2009) में दो बार हैट्रिक ली थी साथ ही टी20 में अमित मिश्रा ने तीन बार हैट्रिक ली है। टाय ने 2017 में तीसरी बार हैट्रिक लेकर युवराज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और अमित मिश्रा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 
विज्ञापन

 


पर्थ स्कॉर्चर्स की ओर से खिलते हुए एंड्रयू टाय ने सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ 3.4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटके। टाय ने इससे पहले जनवरी में ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ हैट्रिक ली थी। इसके अलावा टाय के नाम आईपीएल में भी गुजरात लॉयंस की ओर से खेलते हुए पुणे सुपरजायंट के खिलाफ हैट्रिक है। तीसरी हैट्रिक टाय ने शनिवार को सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ ली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed