{"_id":"68fbb09e885c89920f0fc0b8","slug":"andrew-flintoff-admits-picking-a-fight-with-yuvraj-singh-backfiredsaid-i-still-remember-that-night-in-2007-2025-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छह छक्के पड़े, सबक मिला: युवराज सिंह से भिड़ना पड़ा भारी, एंड्रयू फ्लिंटॉफ बोले- 2007 की वो रात आज भी याद है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
छह छक्के पड़े, सबक मिला: युवराज सिंह से भिड़ना पड़ा भारी, एंड्रयू फ्लिंटॉफ बोले- 2007 की वो रात आज भी याद है
Fri, 24 Oct 2025 10:30 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 24 Oct 2025 10:30 PM IST
सार
एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने टी20 विश्व कप 2007 के दौरान भारत के युवराज सिंह के साथ हुए मशहूर ऑन-फील्ड वाकये पर खुलकर बात की है। फ्लिंटॉफ ने माना कि उस मैच में उन्होंने मजाक की हद पार कर दी थी, जिसके बाद युवराज का गुस्सा मैदान पर फट पड़ा।
विज्ञापन
युवराज सिंह-एंड्रयू फ्लिंटॉफ
- फोटो : ICC (videograb)
विस्तार
इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने टी20 विश्व कप 2007 के दौरान भारत के युवराज सिंह के साथ हुए मशहूर ऑन-फील्ड वाकये पर खुलकर बात की है। यह वही मुकाबला है, जिसमें युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़कर इतिहास रच दिया था। फ्लिंटॉफ ने माना कि उस मैच में उन्होंने मजाक की हद पार कर दी थी, जिसके बाद युवराज का गुस्सा मैदान पर फट पड़ा।
विज्ञापन
फ्लिंटॉफ ने सुनाई दास्तां
फ्लिंटॉफ ने पॉडकास्ट बीयर्ड बिफोर विकेट (Beard Before Wicket) में कहा, 'युवराज और मैं हमेशा मजाक-मस्ती में एक-दूसरे से भिड़ते रहते थे। लेकिन उस दिन मेरे टखने में चोट थी, मुझे लगा यह मेरा आखिरी मैच हो सकता है। मैं गुस्से में था और शायद लाइन पार कर गया। करियर में गिने-चुने मौकों में से एक था जब मैंने हद पार की। फिर युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह छक्के जड़ दिए। असल में वह ओवर मुझे डालना था। मैं बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहा था, हर छक्के के बाद वह मेरी ओर देख रहा था। पांचवें छक्के तक आते-आते मैं खुद चाहता था कि वह छठा भी मारे (हंसते हुए)।' फ्लिंटॉफ के इस ईमानदार बयान पर युवराज सिंह ने भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर सिर्फ इतना लिखा, 'लेजेंड'।

Look out in the crowd!
— ICC (@ICC) September 19, 2021
On this day in 2007, @YUVSTRONG12 made #T20WorldCup history, belting six sixes in an over 💥 pic.twitter.com/Bgo9FxFBq6
विज्ञापन
विज्ञापन
युवराज का धमाका
डरबन में खेले गए इस मैच में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ जीत की सख्त जरूरत थी। गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग की तेज शुरुआत के बाद युवराज क्रीज पर आए। फ्लिंटॉफ के साथ हुई नोकझोंक ने उन्हें और आक्रामक बना दिया। इसके बाद ब्रॉड के ओवर की छह गेंदों पर छह छक्के आए। युवराज ने सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो उस वक्त टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक था। यह रिकॉर्ड 16 साल तक कायम रहा, जब तक नेपाल के दिपेंद्र सिंह ऐरी ने 2023 में इसे तोड़ा। युवराज की इस पारी ने भारत का स्कोर 171 से बढ़ाकर 218 कर दिया और टीम ने मुकाबला 18 रन से जीत लिया था।