फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Andre Nel wants to ball against Virat Kohli Shikhar Dhawan and Hardik Pandya

द्रविड़-गंभीर से भिड़ चुका यह अफ्रीकी गेंदबाज, टीम इंडिया के इन तीन खिलाड़ियों को दे रहा खुली चुनौती

Mon, 12 Feb 2018 12:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Feb 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
Andre Nel wants to ball against Virat Kohli Shikhar Dhawan and Hardik Pandya
Andre Nel

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह मैचों की वन-डे सीरीज में टीम इंडिया 3-1 से आगे है। जोहान्सबर्ग में चौथा वनडे मैच गंवाने के बाद अब टीम इंडिया किसी भी हाल में पांचवां मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। हालांकि दोनों टीमों के बीच यह निर्णायक मुकाबला पोर्ट एलिजाबेथ में खेला जाएगा, जहां 25 साल से टीम इंडिया ने कोई मैच नहीं जीता है।

विज्ञापन


वहीं द. अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज आंद्रे नेल इन दिनों प्रोटियाज और टीम इंडिया के बीच खेली जा रही वन-डे सीरीज का पूरा मजा ले रहे हैं। इसी बीच नेल अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि अगर मौका मिले तो वह टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली समेत शिखर धवन और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को गेंदबाजी जरूर करना चाहेंगे। बता दें कि आंद्रे नेल अफ्रीका के वही तेज गेंदबाज हैं, जो ओवसरीज के मैदान पर गंभीर और द्रविड़ जैसे खिलाड़ियों से भी भिड़ चुके हैं।

विज्ञापन

Andre Nel wants to ball against Virat Kohli Shikhar Dhawan and Hardik Pandya
Andre Nel

नेल ने कहा कि मौजूदा दौरे पर इन तीनों खिलाड़ियों ने उन्हें बहुत प्रभावित किया है। कप्तान विराट कोहली ने जहां टेस्ट और वनडे सीरीज में प्रोटियाज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं शिखर धवन ने वनडे सीरीज में अपनी टीम को सधी हुई शुरुआत दी है।

हार्दिक पांड्या के बारे में बोलते हुए नेल ने कहा कि वह मैदान पर हमेशा चुनौतियों को स्वीकार कर बेहतर खेल दिखाते हैं। पांड्या हमेशा अपने विपक्षी खिलाड़ियों पर काउंटर अटैक करते हैं। नेल ने कहा कि टीम इंडिया की इस तिगड़ी के खिलाफ गेंदबाजी करके उन्हें काफी मजा आएगा।

आंद्रे नेल ने टीम इंडिया की इस तिगड़ी के अलावा एक और खिलाड़ी की प्रशंका की है। हालांकि मौजूदा वन-डे सीरीज में यह खिलाड़ी टीम से नदारद है। दरअसल उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को एक बेहतरीन बल्लेबाज बताते हुए, उनके खिलाफ गेंदबाजी करने की इच्छा जाहिर की है। बता दें कि 36 टेस्ट मैच खेलने वाले आद्रे नेल के नाम 123 विकेट दर्ज हैं। वहीं 79 वन-डे मैचों में उन्होंने 106 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed