{"_id":"5d7faa238ebc3e014860329f","slug":"amul-join-south-africa-cricket-as-a-sponsor-for-india-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय 'अमूल' बनी दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम की स्पांसर, इन दो टीमों के साथ भी जुड़ चुकी है कंपनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय 'अमूल' बनी दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम की स्पांसर, इन दो टीमों के साथ भी जुड़ चुकी है कंपनी
Tue, 17 Sep 2019 11:22 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका की टीम वर्ल्ड कप के बाद अपने पहले द्विपक्षीय दौरे पर भारत आ चुकी है। वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम में काफी बदलाव हुआ है। टीम के मैनेजमेंट से लेकर खिलाड़ियों और कप्तान तक सभी नए हैं।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीकी टीम को भारत में तीन टी-20 मैच और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसमें धर्मशाला में होने वाला पहला टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था और अब उसे अपना दूसरा मैच मोहाली में खेलना है।
विज्ञापन
अब दूसरे मैच से पहले टीम में एक और बदलाव हुआ है, टीम को अब नया स्पांसर मिल गया है। भारत दौरे पर दक्षिण अफ्रीकी टीम को भारतीय दुग्ध उत्पादक कंपनी 'अमूल' स्पांसर करेगी। अमूल ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड से नया करार किया है, जिसके तहत अब टीम की जर्सी पर अमूल का लोगो नजर आएगा।
विज्ञापन
भारत की अमूल डेयरी उत्पाद बनाने वाली दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी कंपनी है, जबकि यह भारत की सबसे बड़ी फूड कंपनी है। अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए अमूल स्टैंडर्ड बैंक प्रोटियाज के साथ साझेदारी करेगा।
#Amul Topical: Amul sponsors SA team for upcoming series! pic.twitter.com/EzeCnFdDZ4
— Amul.coop (@Amul_Coop) September 16, 2019
वहीं दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने भी अमूल के साथ जुड़ने पर खुशी जाहिर की है और उसका मानना है कि इससे दक्षिण अफ्रीकी टीम को उपमहाद्वीप में प्रशंसकों के साथ जुड़ने में मदद मिलेगी।
इस साझेदारी पर दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कमर्शियल अधिकारी कुगांड्री गोवेंडर ने कहा कि वे अमूल के आभारी हैं। वहीं, अमूल के मैनेजिंग डायरेक्टर (डेयरी ब्रांड) डॉ आर। एस। सोढ़ी ने कहा कि हमारी कंपनी दक्षिण अफ्रीकी टीम से जुड़ने पर गर्व महसूस कर रही है।
बता दें कि इससे पहले अमूल न्यूजीलैंड और वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान टीम के साथ जुड़ चुकी है और उन्हें स्पांसर कर चुकी है।