{"_id":"6847f02dfeaa1f2d22091421","slug":"amar-ujala-samwad-2025-harbhajan-singhs-statement-on-bengaluru-stampede-case-know-details-2025-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Samwad: हरभजन सिंह ने बंगलूरू भगदड़ हादसे पर जताया दुख, मामले पर राजनीति नहीं करने की अपील की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Amar Ujala Samwad: हरभजन सिंह ने बंगलूरू भगदड़ हादसे पर जताया दुख, मामले पर राजनीति नहीं करने की अपील की
Tue, 10 Jun 2025 02:47 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/देहरादून

Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:47 PM IST
सार
अमर उजाला के प्रतिष्ठित कार्यक्रम संवाद में भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बंगलूरू भगदड़ मामले पर चर्चा की। उन्होंने इस घटना पर दुख जताया।
विज्ञापन
हरभजन सिंह
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
अमर उजाला के प्रतिष्ठित कार्यक्रम संवाद का आयोजन मंगलवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में किया गया। इस कार्यक्रम में भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बंगलूरू भगदड़ मामले पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि बंगलूरू में जो हुआ वह दुखदायी है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos
बंगलूरू भगदड़ पर हरभजन सिंह ने जताया दुख
हरभजन सिंह ने कहा- बंगलूरू में जीत के बाद जो भगदड़ हुआ जिसमें बहुत सारी जानें गईं। एक बहुत दुख देने वाली घटना। जो किसी भी तरह की जीत को पीछ छोड़ जाती हैं। जो जिंदगियां चली जाती हैं वो वापस नहीं आएंगी। उसका कारण लोग ढूंढने लगे कि क्या कारण है, किस वजह से हुआ और लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। मेरी समझ में यह बहुत गलत हुआ। जो जानें गई हैं। वो परिवार जिनके सदस्य चले गए हैं, वो वापस नहीं आने वाले हैं। ये एक ऐसा मुद्दा है, जिसपर सियासत नहीं होनी चाहिए। दोषी ठहराना इसको या उसको सही नहीं है। मुझे लगता है जो हुआ वो बहुत गलत हुआ, लेकिन मैं यही कह सकता हूं आगे से ऐसी दुर्घटनाएं न हों उसका ध्यान में रखते हुए इंतजाम करना चाहिए।

क्या है मामला?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से आईपीएल का खिताब जीतने के बाद बंगलूरू में जश्न मनाया जा रहा था। इस दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई थी। हादसे में 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे। भगदड़ के बावजूद स्टेडियम के अंदर कार्यक्रम जारी रखने को लेकर आयोजकों को तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा है। स्टेडियम के बाहर लाखों लोग आरसीबी के सोशल मीडिया आमंत्रण के बाद एकत्र हुए थे। इस आमंत्रण को हालांकि बाद में हटा दिया गया था। अत्यधिक भीड़ के कारण रोड शो को रद्द कर दिया गया, लेकिन स्टेडियम के अंदर समारोह जारी रहा। विधान सौधा में सम्मान समारोह बिना किसी बड़ी गड़बड़ी के संपन्न हो गया, लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर अराजकता फैल गई।