{"_id":"578099214f1c1bca497f9e35","slug":"amar-ujala-poll-team-india-s-predictions-about-wi-tour","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: 83 फीसदी लोगों का मत वेस्टइंडीज से जीत के आएगी टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अमर उजाला पोल: 83 फीसदी लोगों का मत वेस्टइंडीज से जीत के आएगी टीम इंडिया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा आज से शुरू हो रहा है अभ्यास मैच के जरिए। विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम पहली कैरेबियाई दौरे पर है जहां वह टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। सिर्फ कप्तान ही नहीं बल्कि इस बार टीम के साथ नया कोच भी है अनिल कुंबले के रूप में।
विज्ञापन
कुंबले को पिछले दिनों ही टीम इंडिया का मुख्य कोच चुना गया था और इस तरह से उनका यह पहला कार्यक्रम है। भारत का प्रदर्शन हमेशा से विदेशी धरती पर खराब रहा है, खासकर भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर। हालांकि सौरव गांगुली के आने के बाद टीम के खेल में निखार आया और टीम ने विदेशी धरती पर कई जीत हासिल की। लेकिन 3-4 साल पहले विदेश में भारतीय टीम का खेल का स्तर फिर गिरा और लगातार हार मिलने लगी।
विज्ञापन
कुंबले ने कोच बनने के बाद अपनी पहली प्राथमिकता विदेशी धरती पर टीम के खराब प्रदर्शन में सुधार लाने पर जोर दिया। अब कोच और कप्तान की यह जोड़ी कैरेबियाई दौरे से किस तरह की शुरुआत करती है यह देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन
हमने आप से इसी से संबंधित अपने पाठकों से एक पोल कराया था कि कोच और कप्तान की नई 'जुगलबंदी', क्या वेस्टइंडीज में होगी कामयाब? इस पर पाठकों ने काफी उत्साह दिखाया और टीम इंडिया के पक्ष में अपना फैसला सुनाया।
जीत के साथ पाठकों ने सुनाया अपना फैसला
अनिल कुंबले और विराट कोहली
- फोटो : PTI
अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल के जरिए सवाल किया कि कोच और कप्तान की नई 'जुगलबंदी', क्या वेस्टइंडीज में होगी कामयाब? इसके जवाब में हमने 3 ऑप्शंस भी दिए थे। पहला- टीम इंडिया जीत के आएगी, दूसरा- यहां हम सफल नहीं होंगे, तीसरा- कह नहीं सकते।
इस पर पाठक कोहली की टीम इंडिया के साथ दिखाई दिए। उन्होंने अपना भरपूर मत देते हुए बताया कि टीम इंडिया जीत कर वापस आएगी। भारत की जीत पर यानी पहले ऑप्शंस पर लगभग 84 फीसदी पाठकों ने अपना मत दिया।
दूसरे ऑप्शंस यानी यहां हम सफल नहीं होंगे पर महज 9 फीसदी (8.72%) मत आए। तीसरा ऑप्शंस जिसमें कह नहीं सकते था में 8 फीसदी (8.4) मत आए।
इस तरह से देख सकते हैं कि हमारे पाठक भारतीय क्रिकेट टीम के साथ हैं और वे इस बात के लिए आशावान हैं कि उनकी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके ही घर में जीत के आएगी और लगातार तीसरी सीरीज जीतकर जीत की हैट्रिक लगाएगी।