{"_id":"5fd648668ebc3e3c86121bfa","slug":"allan-border-slams-australia-a-performance-against-india-calls-it-absolute-disgrace","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगारू दिग्गज ने भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ए के प्रदर्शन को बताया शर्मनाक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कंगारू दिग्गज ने भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ए के प्रदर्शन को बताया शर्मनाक
Sun, 13 Dec 2020 10:29 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलन बॉर्डर ने रविवार को भारत के खिलाफ आस्ट्रेलिया ‘ए’ के प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की और उसे शर्मनाक करार दिया। दूधिया रोशनी में खेले गए अभ्यास मैच में ऋषभ पंत के आक्रामक शतक और हनुमा विहारी के संयमपूर्ण पारी से भारत ने दूसरे दिन आखिरी सत्र में 170 रन जोड़े। इस दौरान पंत और विहारी ने अपने शतक पूरे किए। अंतिम ओवर में 22 रन बने और पंत ने आखिरी गेंद पर सैकड़ा पूरा किया।
विज्ञापन
बॉर्डर ने फॉक्स क्रिकेट से कहा, 'मैंने किसी भी तरह की क्रिकेट में अंतिम सत्र में जितना भी खेल देखा उनमें यह बहुत ही बेकार और लचर प्रदर्शन था।' उन्होंने कहा, 'यह ऑस्ट्रेलिया ए है। वे ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर रहे है। वे युवा हैं जो राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका क्षेत्ररक्षण, गेंदबाजी, कप्तानी में प्रदर्शन सभी शर्मनाक था। वह बहुत ही बेकार था।'
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला की शुरुआत एडीलेड में 17 दिसंबर से होने वाले दिन रात्रि टेस्ट मैच से होगी।