आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इसके बाद 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाले मिनी ऑक्शन में सभी टीमें अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को खरीदेंगी और पूरी टीम बनाएंगी। हर फ्रेंचाइजी के पास रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी करने से पहले ट्रेडिंग विंडो के जरिए खिलाड़ियों का अदान-प्रदान करने का भी मौका था। इस दौरान कोलकाता की टीम सबसे ज्यादा सक्रिय रही। कोलकाता ने गुजरत टाइटंस से लोकी फर्ग्यूसन और रहमनुल्लाह गुरबाज को खरीदा और दिल्ली कैपिटल्स से शार्दुल ठाकुर को अपनी टीम में शामिल किया। इसके बाद सभी टीमों ने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। सबसे ज्यादा 16 खिलाड़ी कोलकाता की टीम ने रिलीज किए हैं।
आइए जानते हैं किस टीम ने किन खिलाड़ियों को रिटेन किया है
2 of 11
मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश माधवाल। मिनि ऑक्शन में इस टीम के पास 20.55 करोड़ रुपये होंगे।
3 of 11
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स हैदराबादः अब्दुल समद, एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानेसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक। मिनि ऑक्शन में इस टीम के पास 42.25 करोड़ रुपये होंगे।
4 of 11
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई सुपर किंग्सः एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सैंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीषा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा। मिनि ऑक्शन में इस टीम के पास 20.45 करोड़ रुपये होंगे।
5 of 11
पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्सः शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियम लिविंगस्टोन, अथर्व ताएदे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़। मिनि ऑक्शन में इस टीम के पास 32.20 करोड़ रुपये होंगे।