फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Alastair Cook Says Cancel County Championship If It Can Not Be Played In Full Amid Covid 19

कोरोनाः 'काउंटी चैंपियनशिप पूरी हो, नहीं तो रद्द कर दें'

Sun, 29 Mar 2020 09:27 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 29 Mar 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
Alastair Cook Says Cancel County Championship If It Can Not Be Played In Full Amid Covid 19
एलिस्टर कुक - फोटो : Reuters

इंग्लैंड क्रिकेट के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने शनिवार को कोरोना वाायरस के कारण खतरे को देखते हुए काउंटी चैंपियनशिप को रद्द करने की बात कही है। कुक ने कहा कि अगर घातक कोरोना वायरस के कारण इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप का पूर्ण सत्र नहीं खेला जा सकता तो क्रिकेट प्रमुखों को इसे रद्द कर देना चाहिए। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस महामारी के चलते सभी घरेलू टूर्नामेंट को 28 मई तक स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


काउंटी चैंपियनशिप को 12 अप्रैल से शुरू होना था और ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा था कि खेल की वित्तीय रूप से सबसे अहम प्रतियोगिताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे टी-20 ब्लास्ट और ‘द हंड्रेड’ के शुरुआती सत्र के कार्यक्रम में बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन


पिछले सत्र में एसेक्स के साथ डिवीजन वन खिताब जीतने वाले कुक का मानना है कि संक्षिप्त सत्र से इसकी अहमियत कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर हमें किसी भी तरह का क्रिकेट खेलना है तो उम्मीद करता हूं कि छह मैच की काउंटी चैंपियनशिप कराने की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए क्योंकि ऐसा कराने का कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed