{"_id":"59ba10284f1c1bac688b46fa","slug":"akshay-karnewar-is-an-ambidextrous-bowler-with-the-same-amount-of-quality-with-both-his-hands","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों हाथों से गेंदबाजी करने वाले अक्षय से बेहद परेशान हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दोनों हाथों से गेंदबाजी करने वाले अक्षय से बेहद परेशान हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
अक्षय करनेवार
- फोटो : Cricket Country
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड प्रेसिडेंट एकादश की टीम से खेल रहे विदर्भ के स्पिनर अक्षय कर्नेवार की गेंदबाजी देखकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज चकित रह गए। उन्होंने एक ही ओवर में दाएं और बाएं दोनों हाथों से गेंदबाजी की। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में बोर्ड प्रेसिडेंट के खिलाफ वॉर्मअप मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस वक्त हैरान रह गए, जब उन्होंने एक ऐसे गेंदबाज का सामना किया जो कि दोनों हाथ से गेंदबाजी करता है।
विज्ञापन
कर्नेवार की गेदबाजी देखकर ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोनिस ने कहा कि पहली बार किसी ऐसे गेंदबाज का सामना किया, जो कि दोनों हाथों से गेंदबाजी कर सकता है।
विज्ञापन
पढ़ेंः-सिर्फ इस वजह से 2019 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं ऋद्धिमान साहा
बता दें कि अक्षय कर्नेवार ने ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ दाएं हाथ से ऑफ स्पिन की, जबकि दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में कर्नेवार ने एक विकेट हासिल किया। हालांकि वो काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 6 ओवर में 59 रन दिए।
विज्ञापन
24 साल के कर्नेवार को काफी टैलेंटेड गेंदबाज माना जाता है। वो 17 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं और उनके नाम 34 विकेट हैं। आईपीएल 2016 में उनको रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी खरीदा था। हालांकि, अक्षय विश्व के एकमात्र ऐसे गेंदबाज नहीं है, जो दोनों हाथों से गेंदबाजी कर सकते हो। पाकिस्तान के यासिर जान भी ऐसे गेंदबाज है, जो दोनों हाथों से गेंदबाजी करते हैं। जान की विशेषता यह है कि वो लगातार 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं।
पढ़ेंः- युवराज सिंह की टीम इंडिया में वापसी को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा बयान
इससे पहले भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने अभ्यास मैच में बोर्ड प्रेसिडेंट एकादश को 103 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 347 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जबकि बोर्ड एकादश ने 48.2 ओवरों में 244 रनों पर ही सिमट गई। मैच में कारनेवाल ने 28 गेंदों की पारी में चार छक्के और दो चौके लगाए।