फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   air ambulance landed on-the cricket field during Durham vs Gloucestershire county championship match watch video

वीडियो: डरहम-ग्लूस्टरशायर काउंटी मैच के दौरान बीच मैदान पर उतरा हेलीकाप्टर, जानें क्या थी वजह

Wed, 22 Sep 2021 02:02 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 22 Sep 2021 02:02 PM IST
सार

मंगलवार को काउंटी क्रिकेट के तहत ग्लूस्टरशायर और डरहम के बीच ब्रिस्टल में मैच शुरू हुआ। अचानक एयर एंबुलेंस के मैदान पर उतरने की वजह से इस मुकाबले को बीच में ही रोकना पड़ा। 

विज्ञापन
air ambulance landed on-the cricket field during  Durham vs Gloucestershire county championship match watch video
ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड पर उतरता एयर एंबुलेंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आपने क्रिकेट मैच कई बार बीच में रुकते हुए सुने होंगे। जिसकी वजह, बारिश, खराब लाइट और बेकाकू दर्शक जिम्मेदार रहे हैं। लेकिन मंगलवार को इंग्लैंड के ब्रिस्टल क्रिकेट मैदान पर एक ऐसा वाकया देखने को मिला जो पहले कभी नहीं हुआ था। मैच के दौरान बीच मैदान पर हेलीकॉप्टर (एयर एंबुलेंस) को उतार दिया गया। जिसके वजह से करीब एक घंटे तक खेल बाधित रहा। क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाली यह अपने आप में हैरान करने वाली घटना थी।

विज्ञापन


पहले ओवर का खेल था जारी

इंग्लै़ंड में काउंटी क्रिकेट चैंपियनशिप के तहत 21 सितंबर को ग्लूस्टरशायर और डरहम के बीच मुकाबला शुरू हुआ। अभी पहला ओवर ही फेंका जा रहा था कि मैच अधिकारियों के पास एक खबर आई। यह सूचना सबको हैरान करने वाली थी। पता चला कि मैदान पर हेलीकाप्टर उतरने वाला है। हलीक़ॉप्टर जैसी ही नीचे आया सभी खिलाड़ी मैदान छोड़ कर बाहर चले गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मैदान के पास एक घर में था मरीज

बाद में एयर एंबुलेंस की सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ग्रेट वेस्टर्न एयर एंबुलेंस ने अपने जारी बयान में कहा, हेलीकॉप्टर एक मरीज का इलाज कर बेस की ओर लौट रहा था, तभी जानकारी मिली की ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड के पास एक घर में मरीज गंभीर हालत में है, आसपास खाली जगह न होने की वजह स हेलीकॉप्टर को मैदान पर उतारने का फैसला किया गया। 


एयर एंबुलेंस सर्विस ने मांगी माफी

बाद में इस पूरी घटना पर एयर एंबुलेंस ने माफी मांगी है। एंबुलेंस सेवा देने वाली कंपनी ने कहा, हम क्रिकेट मैदान पर हुई असुविधा के लिए माफी मांगते हैं, हमारे चालक दल को सुरक्षित रूप से उतरने और जरूरतमंद मरीज को जवाब देने में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed