फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ahmed shehzad takes a blinder in pakistan domestic t20 competition

पाकिस्तान के खिलाड़ी ने हार्दिक पांड्या जैसा लिया शानदार कैच, वीडियो वायरल

Sun, 19 Nov 2017 11:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 19 Nov 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
ahmed shehzad takes a blinder in pakistan domestic t20 competition
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI

टी20 क्रिकेट में फैंस को एक चीज मिलने की गारंटी होती है- 'एंटरटेनमेंट।' जहां टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा फैंस का उत्साह बड़े-बड़े शॉट्स देखकर होता है, वहीं फील्डर द्वारा लिया शानदार कैच उनके एक्साइटमेंट को बढ़ाने में कभी पीछे नहीं रहता।

विज्ञापन


शानदार कैच लेने वालों की ताजा लिस्ट में पाकिस्तान के बल्लेबाज अहमद शहजाद का नाम भी शामिल हो गया है। शहजाद ने पाकिस्तान की घरेलू टी20 लीग में बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच लिया और दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंचा दिया। यह मुकाबला लाहौर ब्लूज और पेशावर के बीच शनिवार को खेला गया।
विज्ञापन


शहजाद ने बल्ले से भी इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन फील्डिंग में कमाल का प्रदर्शन करके वो चर्चाओं का केंद्र बन गए। उन्होंने पारी के 13वें ओवर में अघा सलमान की गेंद पर मुसादिक अहमद (14 रन) का शानदार कैच लपका। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Video: जब मैदान पर सुपरमैन बने हार्दिक पांड्या, विराट ने दी बधाई

अघा सलमान की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए मुसादिक की टाइमिंग अच्छी नहीं हुई। शहजाद ने लांग ऑन के क्षेत्र में दौड़ लगाई और डाइव लगाकर एक हाथ से लाजवाब कैच पकड़ा। इसके बाद शहजाद के कैच की चारों तरफ तारीफ होने लगी हैं।
 

ahmed shehzad takes a blinder in pakistan domestic t20 competition
हीर्दिक पांड्या - फोटो : BCCI

शहजाद के कैच ने टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के कैच की याद दिला दी, जब न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने कीवी ओपनर मार्टिन गप्टिल का लांगऑफ पर बेहतरीन कैच पकड़ा था।
 





बता दें कि पेशावर ने टॉस जीतकर लाहौर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। लाहौर ने अहमद शहजाद (22 गेंदों में 50 रन, 9 चौके, 1 छक्का) की धमाकेदार पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 173 रन बनाए। जवाब में पेशावर की टीम 170 रन पर ऑलआउट हो गई और मुकाबला तीन रन से गंवा बैठी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed