फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After early exit from T20 World cup There may be a cut in the salaries of Pakistan cricketers PCB may decide

T20 World cup : पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए बढ़ेंगी मुश्किलें, पीसीबी ले सकता है ये कड़ा फैसला, जानें

Sat, 15 Jun 2024 05:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 15 Jun 2024 05:05 PM IST
सार

पाकिस्तान की शुरुआत इस टी20 विश्व कप में अच्छी नहीं रही थी और उसे पहले अमेरिका तथा रविवार को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था, जबकि भारत ने न्यूयॉर्क में खेले गए रोमांचक मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को छह रन से मात दी थी।

विज्ञापन
After early exit from T20 World cup There may be a cut in the salaries of Pakistan cricketers PCB may decide
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB Twitter

विस्तार

पाकिस्तान के लिए टी20 विश्व कप में सफर किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। पाकिस्तान का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया और टीम एक मैच शेष रहते ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए मुश्किलें यहीं कम नहीं हुई। अब खबर आ रही है कि टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) केंद्रीय अनुबंध की समीक्षा करके खिलाड़ियों के वेतन में कटौती कर सकता है। 
विज्ञापन

अमेरिका सुपर आठ में, पाकिस्तान बाहर
पहली बार टूर्नामेंट में खेलने उतरी सह मेजबान अमेरिका ने इतिहास रचते हुए सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया था। अमेरिका और आयरलैंड के बीच फ्लोरिडा में खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। अमेरिका को मैच रद्द होने से जहां फायदा हुआ और ग्रुप-ए से भारत के बाद वह सुपर आठ में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन गई। वहीं, इसका सबसे ज्यादा प्रभाव 2009 की चैंपियन टीम पाकिस्तान पर पड़ा जिसका सफर ग्रुप चरण में ही थम गया। पाकिस्तान के लिए यह काफी निराशाजनक है क्योंकि टीम 2022 की उपविजेता रही थी। इतना ही नहीं उसके नाम पुरुष टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व खिलाड़ियों और अधिकारियों ने नकवी को दी सलाह
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बोर्ड के विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि कुछ अधिकारियों और पूर्व खिलाड़ियों ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को केंद्रीय अनुबंध की समीक्षा करने की सलाह दी है। सूत्रों ने कहा, पीसीबी अध्यक्ष अगर टीम के खराब प्रदर्शन पर कड़ा रवैया अपनाते हैं तो खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध की समीक्षा की जा सकती है और उनके वेतन में कटौती हो सकती है। 
विज्ञापन

पाकिस्तान ने गंवाए थे दो मैच
पाकिस्तान की शुरुआत इस टी20 विश्व कप में अच्छी नहीं रही थी और उसे पहले अमेरिका तथा रविवार को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था, जबकि भारत ने न्यूयॉर्क में खेले गए रोमांचक मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को छह रन से मात दी थी। पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप में भी निराशाजनक रहा था और वह सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी थी और अब टीम टी20 विश्व कप में भी ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed