फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   after defeat in chepauk Steve Smith says rain cast us defeat

चेन्नई में हार के बाद बोले कंगारू कप्तान, इसने डाला हमारी जीत की संभावना पर असर

Mon, 18 Sep 2017 06:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 18 Sep 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
after defeat in chepauk Steve Smith says rain cast us defeat
स् - फोटो : icc

भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में 26 रन की हार का सामना करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने स्वीकार किया कि उनकी टीम भारत के खिलाफ यहां पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अपनी योजनाओं को अमलीजामा नहीं पहना पाई। उन्होंने श्रृंखला के बाकी मैचों में कंगारू टीम की मजबूत वापसी का वादा किया।

विज्ञापन


स्मिथ ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘अगर हम मैच जीतते तो अच्छा होता। लेकिन यह पांच मैचों की श्रृंखला का पहला मैच था और श्रृंखला में चार मैच बाकी बचे हैं। श्रृंखला जीतने के लिए हमें तीन मैच जीतने होंगे। कुछ दिनों के भीतर हमें कड़ी वापसी करनी होगी। उम्मीद करते हैं कि हम कोलकाता में चीजों को बदल पाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बारिश आई और बेशक नयी गेंदों के साथ 160 रन के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होता। हम थोड़ा अलग तरीके से खेल सकते थे और शुरुआत में कुछ समय ले सकते थे। हमें अपनी योजनाओं के साथ बेहतर होना होगा।’’ डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत भारत के 21 ओवर में 164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलियाई टीम को 26 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा और स्मिथ ने कहा कि हार्दिक पंड्या और महेंद्र सिंह धोनी के बीच साझेदारी ने पासा पलट दिया।
विज्ञापन


पंड्या और धोनी ने छठे विकेट के लिए उस समय 118 रन की साझेदारी की जब टीम 87 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। स्मिथ ने कहा, ‘‘उन्होंने (पंड्या और धोनी) 120 के आसपास रन जोड़े और टीम को 87 रन से 206 रन तक ले गए। अंत में यह मैच विजयी साझेदारी साबित हुई। हमने नयी गेंद से काफी अच्छी शुरुआत की लेकिन एमएस (धोनी) और हार्दिक काफी अच्छा खेले।’’ स्मिथ को टीम के द्वारा की गई कुछ गलतियों का मलाल है जिसमें उनका स्वयं कैच छोड़ना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस्ट्रेलियाई कप्तान का मानना है कि खराब मौसम के कारण ओवरों की संख्या कम होने से उनकी टीम की संभावनाओं पर असर पड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘पूरे 50 ओवर खेलना हमेशा अच्छा होता है। हम यहां यही खेलने आए हैं। लेकिन मुझे लगता है कि जब हम बाहर गए तब काफी तेज बारिश हो रही थी।’’ स्मिथ ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि एक नयी गेंद के साथ 160 रन बनाना काफी आसान होता। जब दोनों छोर से दो नयी गेंद होती हैं तो उसे खेलना मुश्किल होता है। उन्हें भी इससे परेशानी हुई। हमारे साथ भी ऐसा ही था। आपके पास वापसी के लिए पर्याप्त समय नहीं होता। संभवत: हम शुरुआत में थोड़ा रक्षात्मक होकर खेल सकते थे और बाद में कड़ा प्रहार करते।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed