फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेट जगत में नया तहलका, सात गेंदों पर लगे लगातार सात गगनचुंबी छक्के

Sat, 14 Sep 2019 10:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 14 Sep 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
AFGvZIM: Mohammad Nabi and Najibullah Zadran smashes Seven sixes in seven balls
मोहम्मद नबी और नजीबुल्लाह जादरान - फोटो : सोशल मीडिया

बांग्लादेश में खेली जा रही टी-20 ट्राई सीरीज के एक मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने सात गेंदों में लगातार सात छक्के ठोक दिए। क्रिकेट में लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने के कारनामे तो कई बार हो चुके हैं, लेकिन ऐसा कारनामा पहली बार देखने और सुनने को मिला।

AFGvZIM: Mohammad Nabi and Najibullah Zadran smashes Seven sixes in seven balls
मोहम्मद नबी - फोटो : सोशल मीडिया

जिम्बाब्वे के खिलाफ अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 197 रन बना डाले। इस मैच में अफगानिस्तान के नजीबुल्लाह जारदान और मोहम्मद नबी ने मिलकर यह कमाल कर दिखाया। जादरान ने 30 गेंदों पर नाबाद 69 रन ठोके।

AFGvZIM: Mohammad Nabi and Najibullah Zadran smashes Seven sixes in seven balls
मोेहम्मद नबी और जादरान - फोटो : सोशल मीडिया

यह कमाल अफगानिस्तान की पारी के 17वें और 18वें ओवर में हुआ। नबी ने 17वें ओवर की तीसरी, चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर तेंदई चटारा को लगातार चार छक्के जड़ दिए। इसके बाद नजीबुल्लाह ने अगले ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर नेविल मादजिवा को लगातार 3 छक्के मारे। यह सिलसिला मोदजिवा के वाइड गेंद डालने से थमा। अगली गेंद पर भी नजीबुल्लाह ने चौका लगाया। मतलब नबी और जादरान ने मिलकर 7 गेंदों पर 47 रन ठोक दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
AFGvZIM: Mohammad Nabi and Najibullah Zadran smashes Seven sixes in seven balls
जादरान - फोटो : सोशल मीडिया

नबी-नजीबुल्लाह ने मिलकर 40 गेंदों में ठोके 107 रन बनाए। नबी ने 18 गेंदों का सामना किया और 38 रन की पारी खेली, वहीं नजीबुल्लाह ने 30 गेंद में 5 चौकों व 6 छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए। दोनों जब क्रीज पर आए तब अफगानिस्तान का स्कोर 13.2 ओवर में 4 विकेट पर 90 रन था।

विज्ञापन
AFGvZIM: Mohammad Nabi and Najibullah Zadran smashes Seven sixes in seven balls
शोएब मलिक और मिसबाह - फोटो : सोशल मीडिया

यह अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में 5वें विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के शोएब मलिक और मिस्बाह उल हक के नाम हैं जिन्होंने 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 119 रन जोड़े थे। नबी और नजीबुल्लाह ने मिलकर 10 छक्के उड़ाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed