फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   afghanistans leg spinner rashid khan gets unique marriage proposal on ground

अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर को स्टेडियम में शादी के लिए मिला दिलचस्प प्रपोजल

Wed, 23 Aug 2017 12:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 23 Aug 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
afghanistans leg spinner rashid khan gets unique marriage proposal on ground
प्रपोजल - फोटो : twitter

अफगानिस्तान के युवा लेग स्पिनर राशिद खान ने अपने प्रदर्शन से दुनियाभर में फैंस बना लिए हैं। अब इस स्टार क्रिकेटर की दीवानगी वेस्टइंडीज की टी20 लीग कैरीबियाई प्रीमियर लीग टी20 (सीपीएल टी20) में भी देखने को मिली है।

विज्ञापन


स्टेडियम में मौजूद एक दर्शक ने राशिद को बेहद अनोखे अंदाज में शादी का प्रस्ताव दिया है। सीपीएल के आधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट पर इसकी तस्वीर भी पोस्ट की गई है। 18 वर्षीय राशिद सीपीएल टी20 में गयाना अमेजन वॉरियर्स की तरफ से खेल रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : टीम इंडिया दूसरे वन-डे में पहनेगी नई जर्सी, वजह है खास
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सेंट लूसिया स्टार्स के खिलाफ इकॉनोमिकल गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में महज 19 रन देकर दो विकेट झटके। इसकी मदद से लूसिया की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 100 रन ही बना सकी। राशिद पूरे टूर्नामेंट में बढ़िया प्रदर्शन करते आ रहे हैं और उनकी फिरकी के जाल से बल्लेबाज हैरान होता दिखता है।

इस प्रपोजल को पढ़कर हंस-हंस के लोटपोट हो जाएंगे

afghanistans leg spinner rashid khan gets unique marriage proposal on ground
राशिद खान - फोटो : twitter
इस स्टार लेग स्पिनर के प्रदर्शन से प्रभावित होकर एक लड़की ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दे दिया। वो स्टेडियम में एक पोस्टर लेकर आई, जिसमें लिखा था, 'राशिद खान यू अरे यंग, आई एम यंग, माय रोटी इस राउंड, लेट्स सेटल डाउन (राशिद आप जवान है, मैं भी जवान हूं, मेरी रोटी गोल है, आओ हम शादी कर लें)।'

ये भी पढ़ें : 'बूम-बूम' शाहिद अफरीदी ने सिर्फ 42 गेंदों में ठोंका अपने टी20 करियर का पहला शतक

राशिद खान ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलकर इतिहास रचा था। वो आईपीएल में खेलने वाले अफगानिस्तान के पहले क्रिकेटर बन थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था। राशिद ने आईपीएल के 14 मैचों में 17 विकेट चटकाए। वैसे अब तक वह 29 वनडे में 63 विकेट और 37 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 42 विकेट ले चुके हैं।

That's one way to put it 😂@rashid.khan19

A post shared by CPL T20 (@cplt20) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed