फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan seamer Naveed Zadran has been ruled out of the one-off Test against New Zealand due to injury

AFG vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से पहले अफगानिस्तान को लगा झटका, यह तेज गेंदबाज हुआ बाहर

Fri, 06 Sep 2024 05:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 06 Sep 2024 05:02 PM IST
सार

अफगानिस्तान को नौ सितंबर से ग्रेटर नोएडा में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है। दोनों टीमों के बीच पहली बार टेस्ट मैच होगा। हालांकि, इस मैच से पहले ही अफगानिस्तान को झटका लगा और उसे युवा तेज गेंदबाज जादरान की सेवाएं नहीं मिल सकेंगी।

विज्ञापन
Afghanistan seamer Naveed Zadran has been ruled out of the one-off Test against New Zealand due to injury
नावेद जादरान - फोटो : ACB

विस्तार

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नावेद जादरान न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से चोट के कारण बाहर हो गए हैं। अफगानिस्तान को नौ सितंबर से ग्रेटर नोएडा में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है। दोनों टीमों के बीच पहली बार टेस्ट मैच होगा। हालांकि, इस मैच से पहले ही अफगानिस्तान को झटका लगा और उसे युवा तेज गेंदबाज जादरान की सेवाएं नहीं मिल सकेंगी। 
विज्ञापन

जादरान को चोट के कारण तीन-चार सप्ताह तक आराम की सलाह दी गई है। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि जादरान यूएई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने हालांकि जादरान के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राशिद भी टीम से हैं बाहर
अफगानिस्तान के लिए यह दोहरे झटके जैसा है क्योंकि टीम के नियमित कप्तान राशिद खान भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। राशिद को डॉक्टरों ने एक साल तक लंबे प्रारूप में नहीं खेलने की सलाह दी है क्योंकि पिछले साल उनके पीठ का ऑपरेशन हुआ था। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच को देखते हुए 20 सदस्यीय शुरुआती टीम तैयारी शिविर में हिस्सा ले रही है और बोर्ड इनके प्रदर्शन के आधार पर 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करेगा। न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले के लिए भारत पहुंच चुकी है और उनका भव्य स्वागत किया गया था। 
विज्ञापन

अफगानिस्तान की शुरुआती टीमः हशमातुल्लाह शाहीदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रियान हसन, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, बहीर शाह महबूब, इकराम अलीखेल (विकेटकीपर), शाहिदुल्लाह कमल, गुलबदिन नईब, अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमातुल्लाह ओमरजई, जियाउरहमान अकबर, शम्सुरहमान, कईस अहमद, जाहीर खान, निजत मसूद, फरीद अहमद मलिक, खलील अहमद और यमा अरब। 

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के लिए न्यूजीलैंड टीमः टिम साउदी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लाथम (उपकप्तान), डेरिल मिचेल, विल ओ रोउर्के, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, बेन सिएर्स, केन विलियमसन, विल यंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed