{"_id":"6123c3613733dc5edd2d715f","slug":"afghanistan-pakistan-odi-series-shifted-from-sri-lanka-to-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"AFG vs PAK: अफगानिस्तान-पाकिस्तान वन-डे सीरीज का ठिकाना बदला, श्रीलंका में नहीं अब इस देश में होंगे मुकाबले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AFG vs PAK: अफगानिस्तान-पाकिस्तान वन-डे सीरीज का ठिकाना बदला, श्रीलंका में नहीं अब इस देश में होंगे मुकाबले
Mon, 23 Aug 2021 09:19 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 23 Aug 2021 09:19 PM IST
सार
दोनों टीमों की बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज की शुरुआत तीन सितंबर से हंबनटोटा में होने वाली थी।
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान
- फोटो : social media
विस्तार
अफगानिस्तान-पाकिस्तान वन-डे सीरीज श्रीलंका से शिफ्ट हो गया है। अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज पाकिस्तान में होगी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के सीईओ हामिद शिनवारी ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को इस बात की जानकारी दी। इस समय अफगानिस्तान सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। देश पर तालिबान के कब्जे के बाद राजधानी काबुल से कॉमर्शियल उड़ानें नहीं चल रही हैं। वहीं, श्रीलंका ने बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए शुक्रवार को देश में लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके दो दिन बाद देश में कोरोना के 3793 नए मामले सामने आए और 187 लोगों की मौत हो गई। एक दिन में यह मरने वालों की सर्वाधिक संख्या है।
विज्ञापन
बता दें कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सभी तीन मुकाबले हंबनटोटा में खेले जाने थे। वहां पहुंचने के बाद दोनों टीमों को तीन दिनों तक क्वारंटीन में रहना था। मगर अब अफगानिस्तान की टीम इस सप्ताह के अंत में पाकिस्तान का दौरा करेगी। तीन सितंबर से सीरीज की शुरुआत होगी। हालांकि, दोनों टीमों के बीच तीन वन-डे मुकाबले कहां खेले जाएंगे, इसकी घोषणा एसीबी ने अभी तक नहीं की है।
विज्ञापन
बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के करीब एक हफ्ते बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड में रविवार को बड़ा बदलाव हुआ। अजिजुल्लाह फजली को फिर से बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया। इससे पहले अजिजुल्लाह सितंबर 2018 से जुलाई 2019 तक बोर्ड के चेयरमैन रहे थे।
विज्ञापन