फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Adelaide could become first Test match for india.

ऑस्ट्रेलिया ने कुछ इस तरह से चुकाया टीम इंडिया का 'एहसान'

Tue, 02 Dec 2014 05:08 PM IST
अमर उजाला/दिल्ली
अमर उजाला/दिल्ली Updated Tue, 02 Dec 2014 05:08 PM IST
विज्ञापन
Adelaide could become first Test match for india.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने फिल ह्यूज की मौत के बाद टीम इंडिया के सहयोग का एहसान कुछ अलग तरह से चुकाने की कोशिश की है। अपने युवा क्रिकेटर की मौत के बाद मेजबान टीम अपने कार्यक्रम में बदलाव करना चाहती थी जिसे भारत ने स्वीकार कर लिया। साथ ही भारत ने एक सीरीज से पहले के अभ्यास मैच को भी रद्द कर दिया क्योंकि ह्यूज के निधन के बाद ऑस्ट्रेलिया में शोक की लहर थी और कोई खेलना नहीं चाहता था।
विज्ञापन


टेस्ट सीरीज का नया कार्यक्रम टीम इंडिया के लिहाज से काफी व्यस्त है और सीरीज खत्म होने 5 दिन बाद ही भारत को ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज भी खेलनी है। ऐसे में मेजबान टीम ने भारत के पास तैयारियों के लिए ज्यादा समय नहीं मिलने की मजबूरी समझते हुए टूर्नामेंट के कार्यक्रम में भी फेरबदल कर दिया।
विज्ञापन


टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव के बाद अब त्रिकोणीय वनडे सीरीज के कार्यक्रम में थोड़ा सा बदलाव किया गया है। पहले यह टूर्नामेंट 16 जनवरी को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मैच शुरू होना था। और दूसरा मैच 18 को मेलबर्न में मेजबान टीम को इंग्लैंड के साथ मैच खेलना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब इन मैचों में थोड़ा सा बदलाव हुआ है। 16 को ऑस्ट्रेलिया अब इंग्लैंड के साथ सीरीज का पहला मैच खेलेगा और 18 को मेलबर्न में दूसरे मैच में कंगारू भारतीय टीम की चुनौती का सामना करेगी। यह बदलाव क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को टेस्ट से वनडे में ढालने के लिए ज्यादा समय देने के वास्ते किया है। अंतिम टेस्ट मैच के बाद टीम इंडिया को एकदिवसीय अभ्यास मैच खेलना है हालांकि इस मैच के लिए जगह और तारीख तय नहीं की गई है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया नए कार्यक्रम का ऐलान

Adelaide could become first Test match for india.
इससे पहले पिछले हफ्ते ह्यूज की एक घरेलू टूर्नामेंट में बल्‍लेबाजी के दौरान सिर पर लगी चोट से हुई मौत के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 दिसंबर से ब्रिसबेन में खेले जाने वाले पहले टेस्ट को स्‍थगित कर दिया गया था।

चूंकि 3 दिसंबर को ह्यूज का अंतिम संस्कार होना है और टीम के कई खिलाड़ियों के इसमें भाग लेने की संभावना है जिससे अगले दिन ब्रिसबेन में मैच के लिए खिलाड़ियों के तैयार होने की संभावना नहीं थी, साथ ही मेजबान टीम के कई खिलाड़ियों ने यह कहकर मैच में खेलने से इनकार कर दिया था कि उनकी मानसिक स्थिति अभी प्रतियोगी मैच खेलने की नहीं है। भारी दबाव के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को स्‍थगित करने का फैसला लिया।

दोनों टीमों के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 4 दिसंबर से होना था लेकिन ह्यूज की मौत के कारण पहला टेस्ट रद्द कर दिया गया। अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कार्यक्रम में फेरबदल करते हुए सोमवार को नया कार्यक्रम जारी कर दिया। इसके तहत दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच नौ दिसंबर से एडीलेड में खेला जाएगा जबकि पहले इस टेस्ट मैच की मेजबानी ब्रिसबेन को करनी थी। वहीं 12 दिसंबर से एडीलेड में शुरू होने वाला टेस्ट मैच अब ब्रिसबेन में 17 दिसंबर से खेला जाएगा।

एडीलेड फिल ह्यूज का 'घर' है। ह्यूज ने इस शहर को अपना घर मान लिया था और वह एडिलेड के इस मैदान पर अपना घरेलू मैदान कहा करते थे।

चौथे टेस्ट मैच के कार्यक्रम में भी बदलाव

Adelaide could become first Test match for india.
नए कार्यक्रम के तहत 12 दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाला दूसरा टेस्ट मैच अब ब्रिसबेन में 17 दिसंबर से खेला जाएगा। सीए ने सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के कार्यक्रम में भी बदलाव किया है। 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में खेला जाने वाला टेस्ट मैच अब 6 जनवरी से शुरू होगा।

हालांकि सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। इसके अलावा टीम इंडिया 4 से 5 दिसंबर तक एडिलेड में दो दिवसीय एक अभ्यास मैच भी खेलेगी। पहले यह अभ्यास मैच 28 नवंबर से खेला जाना था।

इससे पहले आई एक रिपोर्ट के मुताबिक पहले टेस्ट मैच को साउथ ऑस्ट्रेलिया की राजधानी में करने का सुझाव दिया गया था। वहीं कार्यक्रम को लेकर चल रही उठापटक के बीच टीम इंडिया ने ब्रिसबेन जाने के स्थान पर एडिलेड में ही ठहरने का फैसला कर लिया था। आखिरकार भारतीय टीम प्रबंधन का एडिलेड में ठहरने का फैसला सही साबित हुआ, जहां उसे अब पहला टेस्ट मैच खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed