फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   adam zampa says virat kohli play like machine

'मान गया इंसान नहीं मशीन है विराट कोहली'

Tue, 10 May 2016 06:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
adam zampa says virat kohli play like machine

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के धाकड़ कप्तान विराट कोहली आम इंसानों की तरह नहीं मशीन की तरह खेलता है।

विज्ञापन

यह बात और कोई नहीं ऑस्ट्रेलियाई मूल के राइजिंग पुणे में स्पिनर एडम जेम्पा के मुंह से निकली है।

एडम वहीं है जिन्होंने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में यह कहा था कि विराट कोहली कौन है? साथ ही इस स्पिनर ने आरसीबी के
एक और बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के बारे में भी यही कहा था।

शनिवार रात आरसीबी का मुकाबला राइजिंग पुणे के खिलाफ हुआ था। इस मुकाबले में विराट कोहली ने महज 58 गेंदों में नाबाद 108
रनों की अद्भुत पारी खेली थी। इस मैच में इस आतिशी बल्लेबाज ने 7 छक्के और 8 ताबड़तोड़ चौके लगाए थे।

जेम्पा ने यह कहा विराट के बारे में

adam zampa says virat kohli play like machine

जेम्पा ने 4 ओवर फेंके और बिना कोई सफलता लिए 8.75 के औसत से 35 रन लुटाए। टीम में सबसे महंगे गेंदबाज तिशारा परेरा रहे।
इस गेंदबाज ने 3 ओवर में 13.33 के औसत से 40 रन तक लुटाए।

मैच खत्म होने के बाद जेम्पा ने कोहली के बारे में कहा, वह शुरुआत में थोड़ा धीमा थे, लेकिन जल्द ही लय पकड़ी और हर गेंद पर
शॉट लगाना शुरू किया। जेम्पा ने कहा कि कोहली 360 डिग्री पर शॉट लगा रहे थे, कोहली इंसान नहीं मशीन की तरह खेलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed