फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Aashish Kapoor replaces Venkatesh Prasad in BCCI junior selection committee

BCCI का फरमान, जूनियर सेलेक्शन कमेटी में वेंकटेश प्रसाद की जगह लेगा यह पूर्व क्रिकेटर

Wed, 04 Apr 2018 10:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Apr 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
Aashish Kapoor replaces Venkatesh Prasad in BCCI junior selection committee
ashish kapoor

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आशीष कपूर को बीसीसीआई की तीन सदस्यों की जूनियर सेलेक्शन कमेटी में वेंकटेश प्रसाद की जगह नियुक्त किया गया है। आशीष कपूर 2016 में चुनी गई पांच सदस्यीय कमेटी का हिस्सा थे, लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें बाद में कमेटी से बाहर कर दिया था क्योंकि लोढ़ा समिति की गाइड लाइंस के तहत इस कमेटी में सदस्यों की संख्या घटाकर तीन करनी थी।

विज्ञापन


बता दें कि वेंकटेश प्रसाद के इस्तीफा देने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि आशीष कपूर ही उनकी जगह आएंगे। अब जूनियर सेलेक्शन कमेटी में उनके अलावा ज्ञानेंद्र पांडे और राकेश पारिख मौजूद हैं। पूर्व ऑफ स्पिन गेंदबाज आशीष कपूर ने भारत के लिए चार टेस्ट और 17 वन-डे मैच खेले हैं। वह 1996 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा भी थे। उन्होंने 128 फर्स्ट क्लास और 93 ए कैटेगरी के मैच भी खेले हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बीसीसीआई अधिकारियों से कहा-सुनी के बाद वेंकटेश प्रसाद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। न्यूजीलैंड में अंडर-19 विश्वकप विजेता टीम का चयन प्रसाद ने ही किया था। फिलहाल आईपीएल में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने बॉलिंग मेंटर के रूप में नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed