फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

87 साल की इस बुजुर्ग महिला क्रिकेट फैन के जज्बे को सलाम, व्हीलचेयर पर बैठ ऐसे किया भारत को सपोर्ट

Wed, 03 Jul 2019 11:13 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 03 Jul 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
87 years old Charulata Patel who was seen cheering for India vs bangladesh match Cricket News Today
चारुलता पटेल , विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और बांग्लादेश के मैच के दौरान 87 साल की एक बुजुर्ग महिला क्रिकेट फैन ने सबका दिल जीत लिया। उनके इस जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है, जब वह अपने देश के क्रिकेटर्स को सपोर्ट करने के लिए व्हीलचेयर पर बैठकर स्टेडियम पहुंचीं। 


87 years old Charulata Patel who was seen cheering for India vs bangladesh match Cricket News Today
चारुलता पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

जी हां, 87 साल की इस महिला क्रिकेट फैन का नाम चारुलता पटेल है। उम्र के जिस पड़ाव पर चारुलता हैं, ऐसे में क्रिकेट के प्रति उनकी दीवानगी देख सब कोई हैरान है। उन्होंने टीम इंडिया को जमकर सपोर्ट किया और इस दौरान वो बेहद खुश नजर आईं। 87 साल की चारुलता व्हीलचेयर पर बैठ तिरंगा लहराती दिखीं।
 

87 years old Charulata Patel who was seen cheering for India vs bangladesh match Cricket News Today
चारुलता पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया को चीयर करती हुई उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस भी 87 साल की इस महिला क्रिकेट प्रेमी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। साथ ही उनकी इस तस्वीर को आज के मैच की सबसे खास तस्वीर बता रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
87 years old Charulata Patel who was seen cheering for India vs bangladesh match Cricket News Today
चारुलता पटेल , विराट कोहली - फोटो : social media

भारतीय फैन चारुलता पटेल का कहना है कि मैं चाहती हूं कि भारत जीते। टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीते। भारत निश्चित तौर पर यह वर्ल्ड कप जीतेगा। क्योंकि मैं भगवान से काफी प्रार्थना करती हूं। मैं काफी धार्मिक हूं। मैं भगवान गणेश और माता रानी में विश्वास करती हूं। मेरा उन पर बहुत विश्वास है। हमारे इंडिनय क्रिकेट के लोग यहां क्रिकेट खेलने आते हैं। मेरा आशीर्वाद उनके साथ है। मैं उनके लिए हमेशा प्रार्थना करती हूं। मेरा कहना है कि प्लीज बेटा, अच्छा करिए, अपना ख्याल रखिए और यह वर्ल्ड कप जीतिए।
 

विज्ञापन
87 years old Charulata Patel who was seen cheering for India vs bangladesh match Cricket News Today
चारुलता पटेल , विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली व उपकप्तान रोहित शर्मा ने भी 87 वर्ष की इस महिला क्रिकेट फैन से बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत के बाद मुलाकात की। 
 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed