टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का अभियान शुरू होने में अभी देरी है और टीम में शामिल खिलाड़ी जोरदार अभ्यास कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं और जो टीम में शामिल नहीं हैं वो कुछ और जरूरी काम कर रहे हैं।
'मिस्टर एंड मिसेज' शर्मा समेत 5 भारतीय क्रिकेटरों ने अब तक लिए हैं सात फेरे
हम यहां टीम इंडिया से बाहर चल रहे उन कुंवारे क्रिकेटरों की बात कर रहे हैं जो मिले मौकों का फायदा उठाकर ताबड़तोड़ शादी कर रहे हैं। अभी साल का यह तीसरा ही महीना है लेकिन इस साल अब तक भारतीय टीम में कप्तान धोनी की कप्तानी में खेलने वाले 5 क्रिकेटरों ने मैदान से दूर अपने जीवन की दूसरी पारी शुरू कर ली है। पिछले साल भी कई हरभजन सिंह और रोहित शर्मा जैसे कई भारतीय क्रिकेटरों ने अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत की थी।
'मिस्टर एंड मिसेज' शर्मा समेत 5 भारतीय क्रिकेटरों ने अब तक लिए हैं सात फेरे
साल 2015 की तरह 2016 भी क्रिकेटरों की दूसरी पारी के लिए बेहद खास होता जा रहा है। 9 मार्च को धोनी के खास तेज गेंदबाज रहे मोहित शर्मा ने भी शादी कर ली। उन्होंने दिल्ली के द लीला होटल में कोलकाता की रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता से शादी की।
'मिस्टर एंड मिसेज' शर्मा समेत 5 भारतीय क्रिकेटरों ने अब तक लिए हैं सात फेरे
तेज गेंदबाज मोहित शर्मा का पिछले तीन साल से श्वेता से अफेयर चल रहा थी। श्वेता कोलकाता में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। दो महीने पहले ही मोहित और श्वेता ने सगाई की थी। आईपीएल में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स में लाजवाब प्रदर्शन कर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के बाद मोहित ने 26 वनडे मैचों में 31 जबकि 8 टी-20 मैचों में 6 विकेट झटके हैं। 2013 में उन्होंने वनडे में डेब्यू किया था।
'मिस्टर एंड मिसेज' शर्मा समेत 5 भारतीय क्रिकेटरों ने अब तक लिए हैं सात फेरे
मोहित शर्मा से पहले इस साल जिन 4 अन्य बड़े क्रिकेटरों ने शादी की उसमें सबसे पहला बड़ा नाम रहा टीम इंडिया के तेज गेंदबाज वरुण आरोन का जिन्होंने एक फरवरी को को बचपन की दोस्त रागिनी शर्मा के साथ वैवाहिक जीवन शुरू कर लिया। उन्होंने जमशेदपुर कोर्ट में दोस्त रागिनी के साथ शादी की। दोनों बचपन के दोस्त हैं और लोयोल स्कूल में एक साथ पढ़े हैं। जमशेदपुर के सिटी कोर्ट में दोनों ने कुछ परिजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शादी कर ली।