फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   5 bad boys in cricket world

पांच क्रिकेटर जिन्होंने क्रिकेट को किया बदनाम

Fri, 09 Aug 2013 05:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 09 Aug 2013 05:19 PM IST
विज्ञापन
5 bad boys in cricket world

क्रिकेट को जेंटलमैन गेम के नाम से भी जाना जाता है लेकिन कभी-कभी क्रिकेटर मैदान या मैदान के बाहर ऐसी हरकतें कर बैठते हैं, जिससे इस खेल को काफी बदनामी झेलनी पड़ती है।

विज्ञापन


इंग्लैंड की टेस्ट टीम के फिरकी गेंदबाज मोंटी पनेसर को पुलिस ने ब्रिटन में नाइट क्लब के बाउंसरों पर पेशाब करते हुए पकड़ा था। उनके इस अभद्र व्यवहार पर जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन


कभी क्रिकेटर अपने सौम्य और भद्र व्यवहार के कारण लोकप्रिय हुआ करते थे, लेकिन पिछले कुछ दशकों में क्रिकेटरों का व्यवहार आक्रामक हो गया है। पनेसर के अलावा क्रिकेट जगत के कुछ और बिगडैल खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने व्यवहार से प्रशंसकों को खासा निराश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


david warner डेविड वॉर्नरः विपक्षी खिलाड़ी को जड़ा थप्पड
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी क्रिकेट के बैड ब्वॉय माने जाते हैं। इंग्लैंड में जारी ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत में ही वह विपक्षी टीम के एक खिलाड़ी से अनायास ही हाथापाई कर बैठे थे।

जून में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान बर्मिंघम में इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद अगले दिन की सुबह एक नाइट क्लब के बाहर वॉर्नर मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाज़ जो रूट को थप्पड़ मार दिया था। हालांकि इसके लिए वॉर्नर को सजा भी मिली और उन्हें कंगारू टीम से बाहर कर दिया गया।

shoaib afktarशोएब अख्तरः साथी को मारा बैट से
ड्रग्स लेने के कारण प्रतिबंध का दंश झेल चुके 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' शोएब अख्तर पर एक भारतीय अधिकारी ने नवंबर 2006 में आरोप लगाया था कि उन्होंने भारत दौरे में कोच बॉब वूलमर को थप्पड़ मारा था। हालांकि, अख्तर और वूलमर ने इससे इंकार किया था।

अगस्त, 2007 में अख्तर अनुशासनहीनता की सीमा पार कर गए। दक्षिण अफ्रीका में होने वाले पहले टी-20 विश्व कप से पूर्व कराची में लगे एक कैंप में उन्होंने साथी खिलाड़ी मोहम्मद आसिफ के पैर पर बल्ला मार दिया था।


shahid afridiशाहिद अफरीदीः एयरपोर्ट पर प्रशंसक को मारा चाटा
पाकिस्तान के हरफनमौला क्रिकेटर शाहिद अफरीदी भी कई बार अनुशासन तोड़ चुके हैं। पिछले साल एशिया कप जीतने के बाद पाक टीम के साथ लौटे अफरीदी ने कराची एयरपोर्ट पर उनसे ऑटोग्राफ लेने का प्रयास करते एक प्रशंसक के मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया था।


अफरीदी उस समय अपना आपा खो बैठे जब उन्होंने देखा कि एक प्रशंसक उनसे ऑटोग्राफ लेने की कोशिश कर रहा है और उनकी तीन साल की बेटी भीड़ में फंसकर गिर गई है।


harbhajan singhहरभजन सिंहः श्रीसंत पर निकाला गुस्सा
'टर्बनेटर' हरभजन सिंह भी कई बार आक्रामक हो जाते हैं। 2008 में आईपीएल के शुरुआती संस्करण में एक मैच के बाद मुंबई इंडियंस के गेंदबाज हरभजन पंजाब किंग्स इलेवन के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को थप्पड़ मार बैठे।

मैदान पर इस अभद्र व्यवहार के कारण हरभजन पर आईपीएल के पहले संस्करण में खेलने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।


inzamam ul haqइंजमामः स्टेडियम में बैठे दर्शक को बैट से मारा
पाकिस्तान क्रिकेट के कूल बल्लेबाज इंजमाम उल हक भी एक बार मैदान पर अपना आपा खो बैटे थे। बात 2007 की है, जब कनाडा में भारत और पाक के बीच सहारा कप खेला जा रहा था।

सहारा कप के एक मैच में आउट होने के बाद जब वह पवेलियन लौट रहे थे तभी स्टेडियम में बैठे एक दर्शक ने उन पर टिप्पणी कर दी, जिससे नाराज इंजमाम उस दर्शक को मारने के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने उसे बल्ले से मारा भी। बाद में उनकी टीम के साथी खिलाड़ियों ने उन्हें पकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed