फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   2nd unofficial Test: India A vs West Indies A

नहीं चले वीरू-गौती, भारतीय टीम पर बना दबाव

Fri, 04 Oct 2013 06:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 04 Oct 2013 06:05 PM IST
विज्ञापन
2nd unofficial Test: India A vs West Indies A

शिमोगा में खेले जा रहे वेस्टइंडीज ए के खिलाफ दूसरे गैरआधिकारिक टेस्ट मैच में वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर एक बार फिर वह नाकाम रहे।

विज्ञापन


इससे पहले तेज गेंदबाज जहीर खान भी गेंदबाजी में खास नहीं कर पाए और महज एक विकेट ही हासिल कर पाए थे।

मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय वेस्ट इंडीज ए ने बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिए हैं। इस तरह से उसकी कुल बढ़त 75 रनों की हो गई है। 

इससे पहले भारत ए की पूरी टीम 359 रन पर आउट हो गई। वीरेंद्र सहवाग (7), गौतम गंभीर (11) और कप्तान चेतेश्वर पुजारा (25) की असफलता के बाद मध्य क्रम में अभिषेक नायर (89) ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी कर टीम को मजबूती प्रदान की। नायर ने 88 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के से 89 रन बनाए। ओपनर वासुदेवन जगदीश ने भी 86 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


हालांकि अन्य बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन से टीम इंडिया 359 रन बनाकर आउट हो गई। मध्य क्रम के बल्लेबाज उदय कौल 64 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। पहली पारी के आधार पर विंडीज को 47 रन को बढ़त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट ने झटके 7 विकेट
इससे पहले वेस्टइंडीज ए की पहली पारी के 406 रन के जवाब में दूसरे दिन स्टंप्स तक इंडिया ए ने तीन विकेट पर 191 रन बना लिए थे।

ओपनर गंभीर 11 रन बनाकर आउट हुए तो चौथे नंबर पर खेलने आए सहवाग महज सात रन बनाकर बाएं हाथ के स्पिनर वीरास्वामी पेरमाउल (60/2) का शिकार हुए। पेरमाउल ने उन्हें विकेट के पीछे वाल्टन के हाथों स्टंप कराया।

केरल के ओपनर वासुदेवन जगदीश ने 86 रन बनाए। उन्हें अभिषेक नायर का भरपूर साथ मिला। उन्होंने नायर के साथ चौथे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की।

इससे पहले विंडीज की पूरी टीम 406 रन बनाकर आउट हो गई। ब्रेथवेट ने 82, फुदादीन ने 63 जॉनसन ने 91 और मिलर ने नाबाद 63 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से भार्गव भट ने 113 रन देकर सात विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed