30 जून 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी वन-डे मैच खेलने वाले 37 वर्षीय युवराज सिंह ने सोमवार को मुंबई में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। बीते दो सालों में युवी ने भारत के लिए किसी भी फॉर्मेट में क्रिकेट नहीं खेला था।
2 of 7
संन्यास लेने के दौरान युवराज सिंह
- फोटो : पीटीआई
2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप में जीत के हीरो रहे युवराज ने इस दौरान मीडिया के सामने कई खुलासे किए। अपने रिटायरमेंट मैच से लेकर उत्तराधिकारी तक और कैंसर से लेकर परिवार तक हर तरह की बात की। इस दौरान वह अपनी सबसे खराब पारी का जिक्र करना भी नहीं भूले।
3 of 7
संन्यास की घोषणा करते युवराज सिंह
- फोटो : पीटीआई
युवराज ने 2014 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 21 गेंदों में 11 रन बनाने को अपना सबसे खराब प्रदर्शन बताया। फाइनल में भारत की हार से फैंस ने युवराज सिंह के चंडीगढ़ स्थित घर पर पत्थर तक फेंके थे।
4 of 7
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में युवी की खराब बल्लेबाजी के कारण भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई थी। युवराज ने 21 गेंदों में मात्र 11 रन बनाए। जिससे भारतीय टीम 20 ओवर में 130 रन ही बना सकी और टी-20 विश्वकप का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई।
5 of 7
Yuvraj Singh
- फोटो : social Media
युवी ने कहा, '2014 में टी-20 फाइनल मेरे जीवन का सबसे खराब मैच था। तब मैंने सोच लिया था कि मेरा क्रिकेट करियर खत्म हो गया है तब मैं थोड़ा रुका और सोचा कि क्रिकेट खेलना शुरू क्यों किया था। फिर मैं वापस घरेलू क्रिकेट में गया और बहुत मेहनत की। फिर मैंने तीन साल बाद वनडे क्रिकेट में वापसी की क्योंकि मैंने कभी खुद में विश्वास करना नहीं छोड़ा'।