{"_id":"5cfe7e98bdec22077f3af369","slug":"2014-world-cup-t-20-final-is-worst-game-of-his-career-says-yuvraj-singh-on-his-retirement-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवी के करियर की सबसे घटिया पारी, फाइनल में हार के बाद फैंस ने घर पर फेंके थे पत्थर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
युवी के करियर की सबसे घटिया पारी, फाइनल में हार के बाद फैंस ने घर पर फेंके थे पत्थर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 11 Jun 2019 07:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
30 जून 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी वन-डे मैच खेलने वाले 37 वर्षीय युवराज सिंह ने सोमवार को मुंबई में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। बीते दो सालों में युवी ने भारत के लिए किसी भी फॉर्मेट में क्रिकेट नहीं खेला था।
2 of 7
संन्यास लेने के दौरान युवराज सिंह
- फोटो : पीटीआई
2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप में जीत के हीरो रहे युवराज ने इस दौरान मीडिया के सामने कई खुलासे किए। अपने रिटायरमेंट मैच से लेकर उत्तराधिकारी तक और कैंसर से लेकर परिवार तक हर तरह की बात की। इस दौरान वह अपनी सबसे खराब पारी का जिक्र करना भी नहीं भूले।
3 of 7
संन्यास की घोषणा करते युवराज सिंह
- फोटो : पीटीआई
युवराज ने 2014 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 21 गेंदों में 11 रन बनाने को अपना सबसे खराब प्रदर्शन बताया। फाइनल में भारत की हार से फैंस ने युवराज सिंह के चंडीगढ़ स्थित घर पर पत्थर तक फेंके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में युवी की खराब बल्लेबाजी के कारण भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई थी। युवराज ने 21 गेंदों में मात्र 11 रन बनाए। जिससे भारतीय टीम 20 ओवर में 130 रन ही बना सकी और टी-20 विश्वकप का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई।
विज्ञापन
5 of 7
Yuvraj Singh
- फोटो : social Media
युवी ने कहा, '2014 में टी-20 फाइनल मेरे जीवन का सबसे खराब मैच था। तब मैंने सोच लिया था कि मेरा क्रिकेट करियर खत्म हो गया है तब मैं थोड़ा रुका और सोचा कि क्रिकेट खेलना शुरू क्यों किया था। फिर मैं वापस घरेलू क्रिकेट में गया और बहुत मेहनत की। फिर मैंने तीन साल बाद वनडे क्रिकेट में वापसी की क्योंकि मैंने कभी खुद में विश्वास करना नहीं छोड़ा'।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।