फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस खिलाड़ी की गेंद पर जड़े थे लगातार छह छक्के, युवी के संन्यास पर उसने दिया बड़ा बयान

Tue, 11 Jun 2019 07:31 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 11 Jun 2019 07:31 AM IST
विज्ञापन
Stuart Broad wishes Yuvraj Singh in style after his retirement
युवराड सिंह और स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : सोशल मीडिया

युवराज सिंह के संन्यास लेते ही पूरा विश्व क्रिकेट उनके सजदे में झुक गया। क्रिकेट को अलविदा कहने के साथ-साथ उनकी हर हर वो पारी फैंस की आंखों में तैरने लगी, जहां अपने पराक्रम से युवी ने देश को जीत दिलाई थी। एक ऐसी ही ऐतिहासिक पारी उनके बल्ले से 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान निकली थी। वही जब उन्होंने लगातार छह गेंदों में छक्के लगाए थे। संन्यास के बाद अब उस इंग्लिश बॉलर ने भी युवराज को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं और साथ-साथ एक बड़ा बयान भी।

Stuart Broad wishes Yuvraj Singh in style after his retirement
YUVRAJ SINGH 6

उस ओवर में गेंदबाजी कर रहे इंग्लिश बॉलर स्टुअर्ट ब्रॉड ने ईएसपीएन से खास बातचीत में कहा कि आज वो जिस तरह के गेंदबाज हैं वो युवराज सिंह के 6 छक्कों की वजह से ही हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा, 'मैं उस समय 19 साल का था, डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करने की कला और अनुभव मेरे पास नहीं थी। युवी गेंद को बहुत अच्छी तरह हिट कर रहे थे। मैं अब भी सोचता हूं कि मैं 6 यॉर्कर या 6 स्लोअर गेंद मार सकता था, लेकिन वह जबरदस्त अंदाज में हिटिंग कर रहे थे। मैं उस दिन को नकरात्मक रूप में देख सकता हूं, लेकिन यह सच है कि युवराज सिंह के 6 छक्कों ने मुझे अच्छा गेंदबाज बनाया।'

Stuart Broad wishes Yuvraj Singh in style after his retirement
YUVRAJ SINGH 6

स्टुअर्ट ब्रॉड ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी युवराज सिंह को रिटायरमेंट की बधाई दी है। साथ ही ब्रॉर्ड ने अपने पोस्ट में युवी को लेजेंड करार दिया। 
 


विज्ञापन
विज्ञापन
Stuart Broad wishes Yuvraj Singh in style after his retirement
yuvraj singh 6

युवराज ने यूं रचा था इतिहास

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का वह मैच 19 सितंबर को डरबन में खेला गया था। भारत ने पहले खेलते हुए चार विकेट पर 218 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मगर मैच का सबसे दिलचस्प मोड़ भारतीय पारी के 19वें ओवर में आया। तब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड युवराज के सामने थे, और फिर जो हुआ वो सभी दर्शक सिर उठाकर देखते रहे...

गला काटने की धमकी सुनते ही गुस्सा गए थे युवराज, फिर जड़ दिए छह गेंदों पर छह छक्के

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed