{"_id":"5c10ea2bbdec22416175af21","slug":"18-years-old-rex-rajkumar-singh-emulates-anil-kumble-takes-all-10-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस युवा गेंदबाज ने क्रिकेट जगत में मचाई सनसनी, 10 विकेट लेकर दिलाई कुंबले की याद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस युवा गेंदबाज ने क्रिकेट जगत में मचाई सनसनी, 10 विकेट लेकर दिलाई कुंबले की याद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Dec 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
Cooch Behar Trophy
कूच बेहार ट्रॉफी अंडर-19 में 18 वर्षीय युवा गेंदबाज रैक्स राजकुमार सिंह ने अपनी कमाल की गेंदबाजी की, जिसकी चहुंओर चर्चा हो रही है। दरअसल, रैक्स ने एक पारी में 10 विकेट लेकर क्रिकेट जगत में भुचाल ला दी है। अपनी इस घातक गेंदबाजी से उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज अनिल कुंबले की याद दिला दी, जिन्होंने एक पारी में कुल 10 विकेट झटके थे।
विज्ञापन
मणिपुर के रहने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज रैक्स राजकुमार ने कूच बेहार ट्रॉफी अंडर-19 में अकेले दम 10 विकेट लेते हुए पर अरुणाचल प्रदेश की पूरी टीम को ऑलआउट कर दिया। अरुणाचल प्रदेश की पूरी टीम महज 36 रन पर सिमट गई। रैक्स ने 9.5 ओवर की गेंदबाजी में 11 रन देकर 10 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
बता दें कि भारतीय दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर एक पारी में 10 विकेट हासिल किए थे।