फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   10 South African Players Hospitalised in Chennai Due to Food Poisoning

भारत दौरे पर आई SA टीम के 10 खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती

Tue, 11 Aug 2015 08:18 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 11 Aug 2015 08:18 AM IST
विज्ञापन
10 South African Players Hospitalised in Chennai Due to Food Poisoning

भारतीय दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी टीम इस समय गहरे संकट में फंस गई है। दक्षिण अफ्रीका की ए टीम भारत में त्रिकोणीय एकदिवसीय सीरीज खेल रही है लेकिन उसके एक, दो नहीं बल्कि दस खिलाड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

विज्ञापन


त्रिकोणीय सीरीज खेल रही अफ्रीकी टीम की शुरुआत अब तक बेहद खराब रही है और उसे अपने दोनों मुकाबले गंवाने पड़े हैं। ऐसे में सीरीज में बने रहने के लिए उसे अपने शेष मुकाबले जीतने ही होंगे।
विज्ञापन


लेकिन लगातार दो हार के बाद अफ्रीकी टीम की परेशानी का सबसे बड़ा कारण चेन्नई में पड़ रही भीषण गर्मी और फूड प्वाइजनिंग के कारण 10 खिलाड़ियों का बीमार पड़ जाना है। बीमार खिलाड़ियों की लिस्ट में टीम के स्टार बल्लेबाज कि्वंटन डी कॉक भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के दौरान ही बीमार पड़ गए चार अफ्रीकी क्रिकेटर

10 South African Players Hospitalised in Chennai Due to Food Poisoning

भारत में इस समय त्रिकोणीय एकदिवसीय सीरीज खेली जा रही है और पूर्व निर्धारित कार्य्रकम के अनुसार दक्षिण अफ्रीका को आज (10 अगस्त) को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ उतरना था लेकिन 10 खिलाड़ियों के बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने के कारण अफ्रीकी टीम प्रबंधन ने भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ से आज का मैच खेलने का अनुरोध किया जिसे उन्होंने मान लिया।

भारत को इस कारण सीरीज में लगातार दो दिन दो मैच खेलने को मजबूर होना पड़ा। भारतीय टीम ने कल ही अफ्रीकी टीम को बोनस अंक के साथ हराया था और आज फिर मैदान में उसे उतरना पड़ गया।

भ्रमणकारी टीम प्रबंधन के अनुसार फूड प्वाइजनिंग के कारण रविवार को चार और खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ जिससे उससे 10 खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।

ओपनर कि्वंटन डी कॉक जिन्होंने भारत के खिलाफ 108 रनों की शतकीय पारी खेली थी को मैच के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि तीन खिलाड़ियों को मैच के दौरान ही अस्पताल ले जाया गया।

वास्तव में कॉक को भारत पहुंचने के 24 घंटे के अंदर ही मैदान पर उतरना पड़ गया। उनके अलावा छह अन्य खिलाड़ी भी बीमार चल रहे थे।

कई अफ्रीकी खिलाड़ियों के मैच के दौरान बीमार पड़ जाने से मैदान में उतरने के लिए पर्याप्त संख्या में खिलाड़ी नहीं बचे तो टीम प्रबंधन से जुड़े लोगों को उतरना पड़ा फिर उनके बीमार पड़ने से भारतीय खिलाड़ी मंदीप सिंह को अफ्रीकी टीम की ओर से मैदान पर उतरना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed