फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Arshdeep Singh Equals Tim Southee's Record for Most Powerplay Wicket in T20 Cricket Against Full-Member Nation

भारत बनाम न्यूजीलैंड: अर्शदीप के नाम टी20 में एक और बड़ी उपलब्धि, खास रिकॉर्ड में की टिम साउदी की बराबरी

Sun, 01 Nov 2026 04:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 01 Nov 2026 04:17 PM IST
सार

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में फिन एलन को आउट कर खास उपलब्धि हासिल की। वह टी20 क्रिकेट में फुल मेंबर देशों के खिलाफ पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टिम साउदी के बराबर पहुंच गए। दोनों के नाम 65-65 विकेट हैं।

विज्ञापन
Arshdeep Singh Equals Tim Southee's Record for Most Powerplay Wicket in T20 Cricket Against Full-Member Nation
अर्शदीप सिंह - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने फिन एलन को आउट करने के साथ ही क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में खास मुकाम हासिल कर लिया है। अर्शदीप टी20 क्रिकेट में एक से 6 ओवर के बीच यानी पावरप्ले में (फुल मेंबर देशों के खिलाफ) सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से नंबर वन बन गए हैं। उन्होंने फिन एलन को आउट करने के साथ ही पावरप्ले में अपना 65वां टी20 विकेट हासिल किया और न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी के रिकॉर्ड की बराबरी की। साउदी के नाम भी पावरप्ले में 65 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में ब्लेसिंग मुजारबानी 62 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट से हराया
न्यूजीलैंड ने पांचवें और आखिरी टी20 में भारत को सात विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 191 रन बनाए थे। 192 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने तीन विकेट गंवाकर 18 ओवर में हासिल कर लिया। इस, जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने टी20 सीरीज का सकारात्मक अंत किया। हालांकि, भारत ने यह टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की। टीम इंडिया ने शुरुआती तीन टी20 जीते थे। पहला मुकाबला भारत ने चार विकेट से, दूसरा टी20 चार विकेट से और तीसरा टी20 छह विकेट से जीता था। चौथे टी20 में कीवियों ने वापसी की और 87 रन से जीत हासिल की। 
विज्ञापन


श्रेयस पहली बार इस सीरीज में टॉस हारे और मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 191 रन बनाए। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर एक वक्त जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तब लग रहा था कि भारत 200 के पार स्कोर बनाएगा, लेकिन 21 रन बनाने में तीन विकेट गंवाने से भारत 200 के पार नहीं पहुंच सका। कीवियों ने कई कैच छोड़ और फील्डिंग खराब रही। इस मैच में श्रेयस और नमन के आसान कैच छूटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की पारी
ईशान ने 32 गेंद में पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान श्रेयस ने 23 गेंद में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। इन दोनों के बीच 93 रन की साझेदारी हुई। एक वक्त भारत का स्कोर दो विकेट पर 112 रन था। 112 पर ईशान आउट हुए और 133 रन तक आते-आते भारत के पांच विकेट गिर चुके थे।

ईशान और श्रेयस के अलावा नमन धीर ने 23 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए। वहीं, नीतीश रेड्डी 17 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा एक रन और संजू सैमसन एक रन बना सके थे। वहीं, तिलक वर्मा छह रन बना पाए। भुवनेश्वर ने भी छह रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से एडम मिल्ने ने चार विकेट लिए। वहीं, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर को दो-दो विकेट मिले।

न्यूजीलैंड की पारी
192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत खराब रही थी। फिन एलन दो रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने थे। इसके बाद टिम साइफर्ट ने डेरिल मिचेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंद में 73 रन की साझेदारी निभाई। मिचेल 16 गेंद में चार चौके की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए। फिर साइफर्ट ने ग्लेन फिलिप्स के साथ 86 रन की साझेदारी निभाई और भारत को लगभग मुकाबले से बाहर कर दिया।

साइफर्ट 50 गेंद में 11 चौके और पांच छक्के की मदद से 93 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फिलिप्स ने बेवन जैकब्स के साथ मिलकर न्यूजीलैंड टीम को जीत दिलाई। फिलिप्स 38 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 65 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से अर्शदीप, वरुण चक्रवर्ती और नीतीश रेड्डी को एक-एक विकेट मिला।


अब आगे क्या?
अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच चार नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। पहला मैच ऑकलैंड में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े छह बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed