फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20: हार के बावजूद टीम इंडिया के कप्तान खुश, श्रेयस अय्यर ने बताया सीरीज से क्या सीखा

Sun, 01 Nov 2026 05:33 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 01 Nov 2026 05:33 PM IST
सार

  • भारत ने न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-2 से हराकर जीत हासिल की।
  • कप्तान श्रेयस अय्यर ने सीरीज को शानदार सीखने का अनुभव बताया, लेकिन गेंदबाजी और फील्डिंग में सुधार की जरूरत भी जताई।

विज्ञापन
IND vs NZ T20: Shreyas Iyer Calls New Zealand Series a Great Learning Curve
श्रेयस अय्यर - फोटो : ANI
भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। भारत ने यह सीरीज 3-2 से अपने नाम की, हालांकि आखिरी दो मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। सीरीज जीत के बावजूद अय्यर ने गेंदबाजी और फील्डिंग को ऐसे क्षेत्र बताया, जिनमें टीम को आगे सुधार करने की जरूरत है। 
Trending Videos
IND vs NZ T20: Shreyas Iyer Calls New Zealand Series a Great Learning Curve
भारतीय टीम - फोटो : ANI
कहां रही कमी?
मैच के बाद अय्यर ने कहा कि न्यूजीलैंड के अलग-अलग मैदानों और परिस्थितियों में खेलना टीम के लिए सीखने का शानदार अनुभव रहा। उन्होंने माना कि गेंदबाजी और फील्डिंग में टीम का प्रदर्शन बेहतर हो सकता था और कुछ मौकों पर खिलाड़ी थोड़े सुस्त नजर आए। अय्यर ने कहा, 'हम गेंदबाजी और फील्डिंग में और बेहतर कर सकते थे। हमारा प्रदर्शन थोड़ा ढीला रहा, लेकिन यह हमारे लिए शानदार सीख रही। विदेश में आकर न्यूजीलैंड जैसी परिस्थितियों और अलग-अलग मैदानों पर खेलना एक बेहतरीन अनुभव रहा।'
IND vs NZ T20: Shreyas Iyer Calls New Zealand Series a Great Learning Curve
श्रेयस अय्यर - फोटो : ANI
पहली बार SENA देश में अय्यर की कप्तानी में जीती सीरीज
  • यह श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की किसी SENA देश (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में पहली सीरीज जीत है। इससे पहले उनके कप्तानी कार्यकाल की शुरुआत आयरलैंड और इंग्लैंड में लगातार दो सीरीज हार के साथ हुई थी।
  • अय्यर ने कहा कि शुरुआती तीन मुकाबलों ने टीम को अच्छी लय दी। इसके बाद आखिरी दो मैचों में टीम ने खुद को चुनौती देने और कुछ नए प्रयोग करने की कोशिश की। हालांकि, पांचवें मुकाबले में टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी।
  • उन्होंने कहा, 'पहले तीन मैचों से हमें अच्छी लय मिली। आखिरी दो मुकाबलों में हम खुद को चुनौती देना और कुछ प्रयोग करना चाहते थे। आज हमारे पास ऐसा करने का सही मौका था, लेकिन हम उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। फिर भी यह हमारे लिए सीखने का अच्छा अनुभव रहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ T20: Shreyas Iyer Calls New Zealand Series a Great Learning Curve
भारत VS न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
फील्डिंग में सुधार की जरूरत, वनडे पर है नजर
भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम को अब ज्यादा पीछे देखने के बजाय आगामी वनडे मुकाबलों पर ध्यान देना होगा। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि विदेशी परिस्थितियों में फील्डिंग करना चुनौतीपूर्ण होता है और खिलाड़ियों को इन परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना होगा। अय्यर के मुताबिक, न्यूजीलैंड में अंधेरे और साफ आसमान के बीच रोशनी में खेलने का अनुभव भारत से काफी अलग था। ऐसे में खिलाड़ियों को फील्डिंग के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
IND vs NZ T20: Shreyas Iyer Calls New Zealand Series a Great Learning Curve
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ANI
सैंटनर ने भी मानी गलतियां
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने सीरीज में हार के बावजूद अपनी टीम के प्रदर्शन पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शुरुआती तीन मुकाबलों में कुछ अहम मौकों पर टीम से चूक हुई, जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा। सैंटनर ने कहा कि अगर न्यूजीलैंड उन करीबी मुकाबलों में जीत हासिल कर लेता तो सीरीज का नतीजा बिल्कुल अलग हो सकता था। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने आखिरी दो मैचों में परिस्थितियों के अनुसार शानदार ढंग से खुद को ढाला। सैंटनर के अनुसार, सीरीज का स्कोर भले ही भारत के पक्ष में 3-2 रहा, लेकिन मुकाबला इतना करीबी था कि नतीजा न्यूजीलैंड के पक्ष में भी जा सकता था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed