फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs NZ 5th T20I: 5 Big Records Made in Hamilton, Ishan Kishan, Arshdeep Singh, Mitchell Santner know

भारत vs न्यूजीलैंड: ईशान से अर्शदीप तक, आखिरी मैच में बने पांच बड़े रिकॉर्ड; टीम इंडिया ने क्या इतिहास रचा?

Sun, 01 Nov 2026 03:12 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 01 Nov 2026 03:12 PM IST
सार

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज पांचवां टी20 मुकाबला हैमिल्टन में खेला गया।
  • इस मैच में अर्शदीप सिंह और ईशान किशन ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की।
  • वहीं, टीम इंडिया ने भी खास रिकॉर्ड बनाया। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
IND vs NZ 5th T20I: 5 Big Records Made in Hamilton, Ishan Kishan, Arshdeep Singh, Mitchell Santner know
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला सिर्फ सीरीज के लिहाज से ही नहीं, बल्कि रिकॉर्ड्स के लिहाज से भी बेहद खास रहा। हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने 2000 रन पूरे किए, तो गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा भारतीय टीम ने साल 2026 में छक्कों का ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो अब तक दुनिया की कोई दूसरी टीम नहीं कर सकी है। वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भी अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में एक नया मुकाम हासिल किया। दूसरी ओर, कीवी टीम की खराब फील्डिंग भी चर्चा में रही। आइए जानते हैं इस मुकाबले में कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड बने...
विज्ञापन
Trending Videos

IND vs NZ 5th T20I: 5 Big Records Made in Hamilton, Ishan Kishan, Arshdeep Singh, Mitchell Santner know
ईशान किशन-संजू सैमसन - फोटो : ANI
1. ईशान सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बने
इस मुकाबले की सबसे बड़ी उपलब्धि विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन के नाम रही। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 32 गेंदों में 61 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। वह भारत की ओर से सबसे कम गेंदों में इस मुकाम तक पहुंचने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। ईशान ने 2000 रन पूरे करने के लिए 1345 गेंदों का सामना किया। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव हैं। अभिषेक ने 1024 गेंदों में, जबकि सूर्यकुमार ने 1164 गेंदों में 2000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए थे।

सबसे कम गेंदों में 2000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय
  • 1024 गेंदें - अभिषेक शर्मा
  • 1164 गेंदें - सूर्यकुमार यादव
  • 1345 गेंदें - ईशान किशन
पांचवें मैच में ईशान को 2000 रन पूरे करने के लिए 45 रनों की जरूरत थी। उन्होंने मिचेल सैंटनर के खिलाफ हेलीकॉप्टर शॉट खेलकर चौका लगाया और फिर छक्का जड़कर अपना 14वां टी20 अर्धशतक पूरा किया। उनकी पारी में पांच छक्के और पांच चौके शामिल रहे। हालांकि, 61 रन के स्कोर पर ब्लेयर टिकनर ने उन्हें नाथन स्मिथ के हाथों कैच आउट करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs NZ 5th T20I: 5 Big Records Made in Hamilton, Ishan Kishan, Arshdeep Singh, Mitchell Santner know
अर्शदीप सिंह - फोटो : PTI
2. अर्शदीप पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी इस मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह फुल मेंबर देशों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। अर्शदीप ने अब तक 99 पारियों में शुरुआती छह ओवरों के दौरान 65 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी की बराबरी कर ली है। साउदी ने 119 पारियों में 65 विकेट लिए थे।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट (फुल मेंबर टीमें)
  • 65 विकेट - अर्शदीप सिंह (99 पारियां)
  • 65 विकेट - टिम साउदी (119 पारियां)
  • 62 विकेट - ब्लेसिंग मुजरबानी (95 पारियां)
  • 62 विकेट - रिचर्ड नगारवा (96 पारियां)
  • 60 विकेट - शाहीन शाह अफरीदी (99 पारियां)
विज्ञापन

IND vs NZ 5th T20I: 5 Big Records Made in Hamilton, Ishan Kishan, Arshdeep Singh, Mitchell Santner know
ईशान किशन - फोटो : ANI
3. भारत ने 2026 में पूरे किए 400 छक्के, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम
भारतीय टीम ने इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्कों का नया इतिहास रच दिया है। भारत 2026 में अब तक 40 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 400 छक्के लगाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। भारत की आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन 400 छक्कों में से 142 छक्के अकेले न्यूजीलैंड के खिलाफ आए हैं। किसी एक कैलेंडर वर्ष में किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ लगाए गए छक्कों के मामले में यह भी एक बड़ा रिकॉर्ड है।

IND vs NZ 5th T20I: 5 Big Records Made in Hamilton, Ishan Kishan, Arshdeep Singh, Mitchell Santner know
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ANI
4. न्यूजीलैंड ने इस सीरीज में छोड़े 14 कैच
एक तरफ भारतीय बल्लेबाज रिकॉर्ड बना रहे हैं, तो दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की फील्डिंग इस सीरीज में चिंता का विषय रही है। कीवी टीम ने पांच मैचों की इस सीरीज में अब तक कुल 14 कैच छोड़े हैं। किसी एक टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में न्यूजीलैंड की ओर से छोड़े गए कैचों के मामले में यह दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले भी इसी साल घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड ने 14 कैच छोड़े थे। यानी न्यूजीलैंड की टीम ने इस साल दो अलग-अलग घरेलू टी20 सीरीज में 14-14 कैच छोड़ने का अनचाहा रिकॉर्ड बनाया है। 

IND vs NZ 5th T20I: 5 Big Records Made in Hamilton, Ishan Kishan, Arshdeep Singh, Mitchell Santner know
मिचेल सैंटनर - फोटो : PTI
5. मिचेल सैंटनर के नाम बड़ी उपलब्धि
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर के लिए भी यह मुकाबला रिकॉर्ड के लिहाज से खास रहा। वह न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सैंटनर ने अपना 143वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलकर ईश सोढ़ी को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड सोढ़ी के नाम था, जिन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 142 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी
  • 143 मैच - मिचेल सैंटनर
  • 142 मैच - ईश सोढ़ी
  • 126 मैच - टिम साउदी
  • 122 मैच - मार्टिन गुप्टिल
  • 109 मैच - डेरिल मिचेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed