फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Hardik Pandya Beats MrBeast in Baseball Challenge, Donates Prize Money to Charity

हार्दिक पांड्या का बड़ा दिल!: बेसबॉल चैलेंज में मिस्टर बीस्ट को हराकर जीते लाखों रुपये, जरूरतमंदों को दिए दान

Sun, 01 Nov 2026 03:32 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 01 Nov 2026 03:32 PM IST
सार

  • हार्दिक पंड्या ने मिस्टर बीस्ट के बेसबॉल चैलेंज में जीत हासिल कर करीब 94.9 लाख रुपये की इनामी राशि जीती।
  • उन्होंने पूरी रकम जरूरतमंदों की मदद करने वाली संस्थाओं को दान कर दी।

विज्ञापन
Hardik Pandya Beats MrBeast in Baseball Challenge, Donates Prize Money to Charity
मिस्टर बीस्ट-हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, लेकिन लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बार हार्दिक अपने क्रिकेट बैट नहीं, बल्कि बेसबॉल बैट से कमाल दिखाने को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने मशहूर कंटेंट क्रिएटर मिस्टर बीस्ट के साथ बेसबॉल चैलेंज में हिस्सा लिया और करीब 94.9 लाख रुपये की इनामी राशि अपने नाम की। खास बात यह है कि हार्दिक ने जीती हुई पूरी रकम चैरिटी के लिए दान कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos

मिस्टर बीस्ट के बेसबॉल चैलेंज में लिया हिस्सा
दरअसल, मिस्टर बीस्ट ने अपने एक वीडियो के लिए अलग-अलग क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों को शामिल किया था। इसमें क्रिकेट जगत से हार्दिक पांड्या को मौका दिया गया। इस चैलेंज में प्रतिभागियों को बेसबॉल बैट से गेंद को मैदान के बाहर पहुंचाना था। मुकाबले में ज्यादा होम रन लगाने वाले खिलाड़ी को विजेता बनना था। हार्दिक ने अपने शानदार प्रदर्शन से मिस्टर बीस्ट को पीछे छोड़ दिया और मुकाबला जीतकर करीब 94.9 लाख रुपये की प्राइज मनी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरतमंदों की मदद के लिए दान की रकम
हार्दिक पांड्या ने इस जीत को सिर्फ अपनी उपलब्धि तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने पूरी इनामी राशि गरीब बच्चों के कल्याण और जरूरतमंद कुत्तों की देखभाल के लिए काम करने वाली कई संस्थाओं को दान करने का फैसला किया। उनके इस कदम की सराहना की जा रही है।
विज्ञापन

चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं हार्दिक
हार्दिक पांड्या फिलहाल चोट की वजह से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। वह आखिरी बार टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम की ओर से खेलते नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए कुछ मुकाबले खेले। चोट के चलते हार्दिक अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के अलावा आयरलैंड, जिम्बाब्वे, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से भी बाहर रहे हैं।

भारत के प्रमुख ऑलराउंडर हैं हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के प्रमुख ऑलराउंडरों में शामिल हैं। वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और उपयोगी तेज गेंदबाजी के दम पर कई मौकों पर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाल चुके हैं। वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में उनका योगदान अहम रहा है। हार्दिक के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 94 वनडे मैचों में 1904 रन बनाने के साथ 91 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, 138 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उनके नाम 2288 रन और 114 विकेट दर्ज हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 11 मैच खेले हैं, जिनमें 532 रन बनाने के साथ 17 विकेट लिए हैं। फिलहाल हार्दिक टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed