{"_id":"6ae73a00dcaad84e260ddf64","slug":"namibia-clinch-historic-odi-series-victory-against-ireland-win-final-match-by-5-wickets-2026-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नामीबिया ने रचा इतिहास: आखिरी मैच में आयरलैंड को हराया, पहली बार पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ जीती वनडे सीरीज","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
नामीबिया ने रचा इतिहास: आखिरी मैच में आयरलैंड को हराया, पहली बार पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ जीती वनडे सीरीज
Sun, 01 Nov 2026 06:39 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंडहोक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंडहोक
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:39 PM IST
सार
- नामीबिया ने पांचवें और निर्णायक वनडे में आयरलैंड को पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज 3-2 से जीत ली।
- यह पहला मौका है, जब नामीबिया ने किसी आईसीसी पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम की है।
विज्ञापन
नामीबिया बनाम आयरलैंड
- फोटो : IANS/Qamar Sibtain
विस्तार
नामीबिया क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए आयरलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। रविवार को खेले गए सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में नामीबिया ने आयरलैंड को पांच विकेट से शिकस्त दी। इसके साथ ही नामीबिया ने पहली बार किसी आईसीसी पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का ऐतिहासिक कारनामा किया। नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में मेजबान टीम ने शानदार गेंदबाजी के दम पर आयरलैंड को महज 129 रन पर समेट दिया। इसके बाद बल्लेबाजों ने 21.2 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
130 रन पर सिमटी आयरलैंड की टीम
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज छह रन के स्कोर पर टिम टेक्टर (5) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद कैड कारमाइकल और एंड्रयू बालबर्नी ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन बालबर्नी नौ रन बनाकर आउट हो गए। कारमाइकल ने 57 गेंदों में 27 रन बनाए। वहीं हैरी टेक्टर ने कप्तान लॉरेन टकर के साथ कुछ देर तक पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि, नामीबिया के गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालकर आयरलैंड को दबाव में बनाए रखा।
जेजे स्मिट ने एक ओवर में झटके तीन विकेट
नामीबिया की ओर से जेजे स्मिट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आयरलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। पारी के 22वें ओवर में उन्होंने पहली दो गेंदों पर लॉरेन टकर (20) और कर्टिस कैंफर (0) को पवेलियन भेजा। इसके साथ ही उनके पास हैट्रिक लेने का मौका था, लेकिन जॉर्ज डॉकरेल ने तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बनने दिया।
विज्ञापन
हालांकि, स्मिट ने ओवर की चौथी गेंद पर डॉकरेल को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इस तरह उन्होंने एक ही ओवर में तीन विकेट हासिल किए और आयरलैंड को बड़ा झटका दिया। एक समय आयरलैंड का स्कोर 84 रन पर छह विकेट था। इसके बाद जॉर्डन नील ने 25 गेंदों में 33 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को 129 रन तक पहुंचाया। नामीबिया के लिए जेजे स्मिट ने नौ ओवर में 20 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं जैक ब्रैसेल ने तीन विकेट हासिल किए। रूबेन ट्रम्पेलमैन, मैक्स हेइंगो और विलेम मायबर्ग को एक-एक सफलता मिली।
21.2 ओवर में नामीबिया ने हासिल किया लक्ष्य
130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। माइकल वैन लिंगेन और लॉरेन स्टीनकैम्प ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। वैन लिंगेन 40 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद स्टीनकैम्प ने जान फ्रिलिंक (9) के साथ दूसरे विकेट के लिए 28 रन की साझेदारी की। स्टीनकैम्प ने 46 रन की अहम पारी खेली, लेकिन 74 रन के स्कोर पर उनका विकेट गिर गया। इसके बाद मलान क्रूगर (15) और कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (30) ने चौथे विकेट के लिए 39 रन जोड़कर टीम की जीत लगभग तय कर दी। नामीबिया ने 21.2 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आयरलैंड की ओर से मैथ्यू हम्फ्रीज ने दो विकेट लिए, जबकि जय मूंदड़ा और गैविन होए को एक-एक सफलता मिली।
पांच मैचों की सीरीज में ऐसे पलटा मुकाबला
इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। आयरलैंड ने पहला मुकाबला 55 रन से जीतकर बढ़त बनाई थी। इसके बाद नामीबिया ने लगातार दो मैचों में 31 रन और 63 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। आयरलैंड ने चौथे वनडे में 130 रन से बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज 2-2 से बराबर कर दी थी। ऐसे में पांचवां मुकाबला निर्णायक बन गया, जहां नामीबिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट से जीत हासिल की और सीरीज पर कब्जा जमा लिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ नामीबिया ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी बढ़ती ताकत का परिचय दिया है।