{"_id":"6ae6f87f6698415eab03a1aa","slug":"ind-a-vs-nz-a-man-on-scooter-stops-play-at-hagley-oval-leaves-players-amused-2026-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: मैच के बीच स्टेडियम में स्कूटर चलाता दिखा बुजुर्ग, रोकना पड़ गया मुकाबला; खिलाड़ी भी नहीं रोक सके हंसी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
वीडियो: मैच के बीच स्टेडियम में स्कूटर चलाता दिखा बुजुर्ग, रोकना पड़ गया मुकाबला; खिलाड़ी भी नहीं रोक सके हंसी
Sun, 01 Nov 2026 02:00 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:00 PM IST
सार
भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच क्राइस्टचर्च में दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन स्कूटर सवार एक बुजुर्ग के मैदान पार करने से खेल रोकना पड़ा। आकाश दीप के इशारे पर गेंदबाज ब्रेट रैंडेल ने रनअप रोका। इस घटना ने खिलाड़ियों और कमेंटेटरों को हंसा दिया। वहीं ध्रुव जुरेल ने नाबाद 99 रन बनाकर भारत ए को सात विकेट पर 291 रन तक पहुंचाया।
विज्ञापन
मैच के बीच में स्कूटर चलाता बुजुर्ग
- फोटो : Twitter
विस्तार
क्रिकेट के मैदान पर कई बार ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, जो खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों को भी हैरान कर देते हैं। भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन शनिवार को कुछ ऐसा ही हुआ। यहां एक बुजुर्ग स्कूटर लेकर मैदान के बीच से गुजरने लगा। इस वजह से कुछ देर के लिए खेल रोकना पड़ा। अचानक हुए इस घटनाक्रम को देखकर भारतीय खिलाड़ी अपनी हंसी नहीं रोक सके। कमेंटेटर भी इस नजारे पर ठहाके लगाते नजर आए।
विज्ञापन
Trending Videos
गेंदबाज ने रोका रनअप, स्कूटर सवार को देखकर हैरान रह गए खिलाड़ी
यह घटना हागले ओवल में दिन का खेल खत्म होने से कुछ ओवर पहले हुई। न्यूजीलैंड ए के तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल 83वें ओवर की गेंदबाजी के लिए तैयार थे। वह अपना रनअप लेने ही वाले थे कि भारतीय बल्लेबाज आकाश दीप ने उन्हें रुकने का इशारा किया। दरअसल, आकाश दीप ने देखा कि एक बुजुर्ग व्यक्ति स्कूटर लेकर साइट स्क्रीन के सामने से मैदान पार कर रहा है। रैंडेल रनअप से पीछे हट गए और कुछ पल तक उन्हें समझ नहीं आया कि बल्लेबाज ने उन्हें क्यों रोका है। बाद में जब उनकी नजर स्कूटर सवार पर पड़ी तो पूरा माजरा साफ हुआ।
बताया गया कि बुजुर्ग व्यक्ति दिन के आखिरी कुछ ओवर देखने के लिए मैदान में अपनी पसंद की जगह तलाश रहा था। आकाश दीप ने यह सुनिश्चित किया कि गेंदबाजी दोबारा शुरू होने से पहले वह सुरक्षित तरीके से मैदान पार कर लें। इस दौरान खेल कुछ देर के लिए रुका रहा। भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह नजारा काफी मजेदार था। कमेंटेटरों ने भी इस पर हंसी-मजाक किया और बुजुर्ग को मैच देखने के लिए सबसे अच्छी जगह तलाशने पर बधाई दी। हागले ओवल अपने खूबसूरत मैदान और खुले हरे-भरे हिस्सों के लिए जाना जाता है, लेकिन खेल के बीच स्कूटर लेकर किसी दर्शक का मैदान में पहुंचना सभी के लिए अप्रत्याशित था।

They see me rollin... via @blackcaps https://t.co/89nFXV6PHc
— Cricket District (@cricketdistrict) October 31, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
ध्रुव जुरेल ने संभाली पारी, शतक से एक रन दूर रहे
मैदान पर हुए इस मजेदार घटनाक्रम के अलावा भारत ए के कप्तान ध्रुव जुरेल ने अपनी बल्लेबाजी से भी प्रभावित किया। उनकी नाबाद 99 रन की पारी की बदौलत भारत ए ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट पर 291 रन बना लिए। जुरेल ने 155 गेंदों का सामना किया। भारत ए की शुरुआत अच्छी रही थी। देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। सुदर्शन 41 रन बनाकर जारोड मैके का शिकार बने, जबकि पडिक्कल ने अर्धशतक लगाया। हालांकि, इसके बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई।
भारत ए ने सिर्फ सात रन के भीतर चार विकेट गंवा दिए और उसका स्कोर पांच विकेट पर 137 रन हो गया। यश राठौड़, पडिक्कल और रविचंद्रन स्मरण के जल्दी आउट होने के बाद वॉशिंगटन सुंदर भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। ऐसे मुश्किल समय में जुरेल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने मानव सुथार के साथ सातवें विकेट के लिए 62 रन जोड़े। सुथार ने 22 रन बनाए। इसके बाद जुरेल ने आखिरी सत्र में आक्रामक रुख अपनाया और मैके के ओवर में चौका, छक्का और चौका जड़ दिया।
जुरेल 171 गेंद में 11 चौके और तीन छक्के की मदद से 105 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, आकाश दीप ने 68 रन की पारी खेली। दूसरे दिन भारत की पहली पारी 346 रन पर समाप्त हुई। जवाब में न्यूजीलैंड-ए न अपनी दूसरी पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 218 रन बना लिए हैं। मैथ्यू बॉयल 107 रन और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट 80 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 205 रन की नाबाद साझेदारी हुई है। भारत की ओर से मुकेश कुमार ने दो विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड-ए की टीम फिलहाल भारत से 128 रन पीछे है।